1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की महंगाई से मिली एक और राहत, जानिए रविवार को तेल के रेट

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की महंगाई से मिली एक और राहत, जानिए रविवार को तेल के रेट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 25, 2021 08:26 am IST,  Updated : Jul 25, 2021 08:26 am IST

मई में विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से यह पहला मौका है जब लगातार इतने लंबे वक्त तक तेल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।

पेट्रोल-डीजल को लेकर...- India TV Hindi
पेट्रोल-डीजल को लेकर मिली एक और राहत, जानिए रविवार को तेल के रेट

पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों के लिए एक और राहत भरा दिन है। रविवार (25 जुलाई 2021) को लगातार 8वें दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई भी बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में आज भी पेट्रोल और डीजल बीते हफ्ते शनिवार की कीमतों पर ही मिल रहा है। मई में विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से यह पहला मौका है जब लगातार इतने लंबे वक्त तक तेल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।

इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पिछले कुछ महीनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों (fuel prices) में लगातार वृद्धि से परेशान उपभोक्‍ताओं को अगले कुछ दिनों में कुछ राहत मिल सकती है। तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने अंतरराष्‍ट्रीय तेल कीमतों में आई गिरावट का मूल्‍याकंन करना शुरू कर दिया है और इसके परिणामस्‍वरूप देश में ईंधन कीमतों पर जल्‍द असर दिखेगा।

मई के बाद से पेट्रोल की कीमतों में जिस तरह बढ़ोत्तरी हुई है उससे हर आम और खास आदमी परेशान है। 42 दिनों में ही पेट्रोल 11.52 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं डीजल की कीमत भी पिछले दो महीनों में 9.14 रुपये प्रति लीटर बढ़कर राजधानी में 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गई।

अन्य शहरों में तेल के दाम

अन्य शहरों में कीमतों की बात करें तो मुंबई में आज पेट्रोल 107.83 रुपये और डीजल 97.45 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में आज पेट्रोल 102.08 रुपये और डीजल 93.02 रुपये प्रति लीटर,चेन्नई में आज पेट्रोल 102.49 रुपये और डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर,बेंगलुरु में आज पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर,लखनऊ में आज पेट्रोल 98.69 रुपये और डीजल 90.26 रुपये प्रति लीटर,पटना में आज पेट्रोल 104.57 रुपये और डीजल 95.81 रुपये प्रति लीटर, जयपुर में आज पेट्रोल 108.71 रुपये और डीजल 99.02 रुपये प्रति लीटर, गुरुग्राम में आज पेट्रोल 99.46  रुपये और डीजल 90.47 रुपये प्रति लीटर, हैदराबाद में आज पेट्रोल 105.52 रुपये और डीजल 97.96 रुपये प्रति लीटर, रांची में आज पेट्रोल 96.45 रुपये और डीजल 94.84 रुपये प्रति लीटर, पुणे में आज पेट्रोल 107.10 रुपये और डीजल 95.54 रुपये प्रति लीटर है। 

इन राज्यों में 100 के पार पेट्रोल

लगातार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, बिहार और पंजाब सहित 15 राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर चले गए। 1 मई को जहां दिल्ली में पेट्रोल 90.40 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा था। वही आज 101.84 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। इस प्रकार 78 दिनों में 11.44 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इसी तरह, राजधानी में डीजल की कीमत भी पिछले दो महीनों में 9.14 रुपये प्रति लीटर बढ़कर राजधानी में 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गई।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा