1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: रविवार को मिली राहत, जारी हुए आज के लिये तेल के दाम

Petrol Diesel Price: रविवार को मिली राहत, जारी हुए आज के लिये तेल के दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 08, 2021 08:27 am IST,  Updated : Aug 08, 2021 08:27 am IST

कोविड की तीसरी लहर की आशंका से कच्चे तेल में नरमी देखने को मिल रही है। हालांकि गिरावट के बावजूद ब्रेंट 70 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है।

तेल कीमतों में बढ़त से...- India TV Hindi
तेल कीमतों में बढ़त से राहत जारी Image Source : PTI

नई दिल्ली: रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंची पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़त से राहत रविवार को भी जारी है। आज लगातार 22वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिल रहा है, लेकिन कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से ऊपर ही बनी हुई हैं। इससे संकेत है कि तेल कंपनियां सतर्क रूप ही अपनाएंगी, यानि कीमतों में कटौती की संभावना फिलहाल सीमित है।

तेल कीमतों में उतार चढ़ाव

कच्‍चे तेल की कीमतों में उतारचढ़ाव देखने को मिल रहा है। दुनिया भर में कोविड की तीसरी लहर की आशंका से कच्चे तेल में नरमी देखने को मिल रही है। हालांकि गिरावट के बावजूद ब्रेंट 70 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। इससे पहले 30 जुलाई को कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गयी थीं। यानि तेल कंपनियों पर दबाव बना हुआ है और कच्चे तेल की तरफ से कीमतों में कटौती के लिय़े जगह सीमित बनी हुई है। 

इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल

दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। 
वहीं मुंबई में आज पेट्रोल 107.83 रुपये और डीजल 97.45 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में आज पेट्रोल 102.08 रुपये और डीजल 93.02 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में आज पेट्रोल 102.49 रुपये और डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु में आज पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ में आज पेट्रोल 98.69 रुपये और डीजल 90.26 रुपये प्रति लीटर
पटना में आज पेट्रोल 104.57 रुपये और डीजल 95.81 रुपये प्रति लीटर
जयपुर में आज पेट्रोल 108.71 रुपये और डीजल 99.02 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम में आज पेट्रोल 99.46  रुपये और डीजल 90.47 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद में आज पेट्रोल 105.52 रुपये और डीजल 97.96 रुपये प्रति लीटर
रांची में आज पेट्रोल 96.45 रुपये और डीजल 94.84 रुपये प्रति लीटर
पुणे में आज पेट्रोल 107.10 रुपये और डीजल 95.54 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। 

इन राज्यों में 100 के पार पेट्रोल
लगातार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, बिहार और पंजाब सहित 15 राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर चले गए हैं। 1 मई को जहां दिल्ली में पेट्रोल 90.40 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा था। वही आज 101.84 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। 15 हफ्ते से कम के वक्त में पेट्रोल में 11.44 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं डीजल की कीमत भी पिछले दो महीनों में 9.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम
इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें: 10 अगस्त से खुलेगा Chemplast Sanmar का आईपीओ, जानिये क्या है इश्यू प्राइस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा