1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वित्त मंत्रालय ने किया स्‍पष्‍ट, चेक बुक सुविधा वापस लेने का नहीं है कोई प्रस्‍ताव

वित्त मंत्रालय ने किया स्‍पष्‍ट, चेक बुक सुविधा वापस लेने का नहीं है कोई प्रस्‍ताव

 Written By: Manish Mishra
 Published : Nov 24, 2017 12:41 pm IST,  Updated : Nov 24, 2017 01:39 pm IST

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहन के लिए सरकार की चेक बुक सुविधा वापस लेने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

वित्त मंत्रालय ने किया स्‍पष्‍ट, चेक बुक सुविधा वापस लेने का नहीं है कोई प्रस्‍ताव- India TV Hindi
वित्त मंत्रालय ने किया स्‍पष्‍ट, चेक बुक सुविधा वापस लेने का नहीं है कोई प्रस्‍ताव

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहन के लिए सरकार की चेक बुक सुविधा वापस लेने का कोई प्रस्ताव नहीं है। मीडिया के एक वर्ग में इस तरह की खबरें आई थीं कि केंद्र सरकार डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहन के लिए निकट भविष्य में चेक बुक सुविधा वापस ले सकती है। सरकार की ओर से ट्वीट कर इसका खंडन किया गया है। सरकार का कहना है कि इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है।

एक ट्वीट में कहा गया है कि भारत सरकार यह स्पष्ट करती है कि चेक बुक सुविधा वापस लेने के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है। नोटबंदी के बाद सरकार डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहन के लिए लगातार कदम उठा रही है।

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने लॉन्‍च की उमंग एप, सिर्फ एक बटन पर मिलेंगी 100 विभागों की सेवाएं

यह भी पढ़ें : चीनी विदेश मंत्रालय ने कही ये बात, CPEC से अपरिवर्तित रहेगा कश्मीर पर चीन-पाकिस्तान का रवैया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा