1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. साधारण बीमा कंपनियों का प्रीमियम दिसंबर में 11.5 प्रतिशत बढ़कर 15,981 करोड़ रुपए

साधारण बीमा कंपनियों का प्रीमियम दिसंबर में 11.5 प्रतिशत बढ़कर 15,981 करोड़ रुपए

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jan 12, 2020 01:32 pm IST,  Updated : Jan 12, 2020 01:32 pm IST

साधारण बीमा कंपनियों का प्रीमियम संग्रह दिसंबर महीने में 11.5 प्रतिशत बढ़कर 15,980.81 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। 

Insurance, Premium, Insurance premium, PSUs, India, life insurance- India TV Hindi
Insurance 

नयी दिल्ली। साधारण बीमा कंपनियों का प्रीमियम संग्रह दिसंबर महीने में 11.5 प्रतिशत बढ़कर 15,980.81 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली है। कुल 34 साधारण बीमा कंपनियों ने दिसंबर, 2018 में 14,334.98 करोड़ रुपए का प्रीमियम जुटाया था। 

आंकड़ों के अनुसार, कुल साधारण बीमा कंपनियों में से 25 का प्रीमियम संग्रह आलोच्य माह के दौरान चार प्रतिशत बढ़कर 14,037.51 करोड़ रुपए रहा, जो इससे पिछले साल के समान महीने में 13,502.48 करोड़ रुपए था। निजी क्षेत्र की सात स्वास्थ्य एवं चिकित्सा बीमा कंपनियों का प्रीमियम संग्रह भी इस दौरान 16.3 प्रतिशत बढ़कर 1,258.14 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इस दौरान दो विशिष्ट सरकारी बीमा कंपनियों एग्रीकल्चरल इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड तथा ईसीजीसी लिमिटेड का प्रीमियम बढ़कर 685.16 करोड़ रुपए हो गया। 

इन सभी 34 कंपनियों का कुल प्रीमियम संग्रह चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर की अवधि के दौरान 15.41 प्रतिशत बढ़कर 1,42,023.78 करोड़ रुपए रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 1,23,061.94 करोड़ रुपए रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा