1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आम आदमी को लगा महंगाई का झटका, 66.50 रुपए महंगी हुई रसोई गैस

आम आदमी को लगा महंगाई का झटका, 66.50 रुपए महंगी हुई रसोई गैस

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Feb 01, 2017 10:48 am IST,  Updated : Feb 01, 2017 02:03 pm IST

आम बजट पेश होने से ठीक पहले आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर मंगलवार आधी रात से 66.50 रुपए महंगा हो गया है।

#Budget2017: आम आदमी को लगा महंगाई का झटका, 66.50 रुपए महंगी हुई रसोई गैस- India TV Hindi
#Budget2017: आम आदमी को लगा महंगाई का झटका, 66.50 रुपए महंगी हुई रसोई गैस

नई दिल्ली। आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर मंगलवार आधी रात से 66.50 रुपए महंगा हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 66.50 रुपए की बढ़ोतरी की है।

दिल्ली में इतना महंगा हुआ गैस सिलेंडर

  • दिल्ली में अब आपको 14.2 किलो वाले सिलेंडर के लिए 651.50 रुपए चुकाने होंगे। इसस पहले इसकी कीमत 585.00 रुपए थी। वहीं, कोलकाता वालों के लिए एक सिलेंडर के लिए 672.00 रुपए चुकाने होंगे। हालांकि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।

ऐसे करें ऑनलाइन LPG सिलेंडर बुक

LPG cylinder Subsidy gallery

indiatvpaisa-lpg1IndiaTV Paisa

indiatvpaisa-lpg2IndiaTV Paisa

indiatvpaisa-lpg3IndiaTV Paisa

indiatvpaisa-lpg4IndiaTV Paisa

indiatvpaisa-lpg5IndiaTV Paisa

नए साल पर भी महंगी हुई थी गैस

  • नए साल पर भी सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 2 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे।
  • यह एलपीजी कीमतों में 8 महीने में हुई नौवीं बढ़ोतरी हुई है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा