1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. OLA कैब बनेगी मोबाइल ATM, डेबिट कार्ड स्‍वाइप कराने पर मिलेगी कैश विड्रॉ की सुविधा

OLA कैब बनेगी मोबाइल ATM, डेबिट कार्ड स्‍वाइप कराने पर मिलेगी कैश विड्रॉ की सुविधा

 Published : Nov 27, 2016 06:03 pm IST,  Updated : Nov 27, 2016 06:03 pm IST

कैश की किल्‍लत के चलते ATM की लाइनों में खड़े लोगों के लिए अच्‍छी खबर है। टैक्‍सी सर्विस देने वाली कंपनी OLA ने मोबाइल ATM सर्विस शुरू करने का एलान किया है।

OLA कैब बनेगी मोबाइल ATM, डेबिट कार्ड स्‍वाइप कराने पर मिलेगी कैश विड्रॉ की सुविधा- India TV Hindi
OLA कैब बनेगी मोबाइल ATM, डेबिट कार्ड स्‍वाइप कराने पर मिलेगी कैश विड्रॉ की सुविधा

नयी दिल्ली। कैश की किल्‍लत के चलते ATM की लाइनों में खड़े लोगों के लिए अच्‍छी खबर है। एप आधारित टैक्‍सी सर्विस देने वाली कंपनी OLA ने मोबाइल एटीएम सर्विस शुरू करने का एलान किया है।

इसके तहत अब आप OLA की चुनिंदा टैक्‍सी से डेबिट कार्ड के माध्‍यम से कैश विड्रॉ कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी भारतीय स्‍टेट बैंक(एसबीआई) और पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी) के साथ साझेदारी कर रही है।

तस्‍वीरों में देखिए कैसे छोटे-छोटे विक्रेता कर रहे हैं Paytm का इस्‍तेमाल

Cheque numbers

Gold2   IndiaTV Paisa

Gold-1 (1)   IndiaTV Paisa

gold3 (1)   IndiaTV Paisa

gold5   IndiaTV Paisa

gold4   IndiaTV Paisa

OLA ने पायलट प्रोजेक्‍ट के रूप में यह सर्विस कोलकाता में पीएनबी और हैदराबाद में एसबीआई एवं आंध्रा बैंक के साथ शुरू की थी। यहां OLA की कैब में पीओएस मशीन के माध्‍यम से बैंक अधिकारी द्वारा 2000 रुपए कैश विड्रॉल की सुविधा दी गई थी।

OLA के मुख्य परिचालन अधिकारी प्रणय जीवराजका ने कहा कि

इसका शुरूआती रूझान बहुत अच्छा रहा है और OLA बैंकों के साथ इस सेवा का विस्तार अन्य शहरों में करने की संभावनाओं पर विचार विमर्श कर रही है।

इससे पहले सरकार ने नई करेंसी के विड्रॉ के लिए सरकारी कंपनियों के पेट्रोल पंप और बिगबाजार के रिटेल स्‍टोर्स पर यह सुविधा शुरू की है।

गौरतलब है कि आठ नवंबर को 500 और 1000 रपये के पुराने नोट बंद किए जाने के बाद लोग नकदी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके अलावा बैंकों के एटीएम भी नए 2000 और 500 रपये के नोट निकालने में सक्षम नहीं हो सके हैं।

ऐसे में लोगों को राहत देने करीब 3700 पेट्रोल पंपों पर पॉइंट ऑफ सेल्स (पीओएस) मशीनों को शुरू किया गया है जहां लोग डेबिट कार्ड के माध्यम से नकदी ले सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा