1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. और भी सस्ता होगा पेट्रोल डीजल! कच्चे तेल के उत्पादन को लेकर ‘ओपेक प्लस’ ने लिया ये फैसला

और भी सस्ता होगा पेट्रोल डीजल! कच्चे तेल के उत्पादन को लेकर ‘ओपेक प्लस’ ने लिया ये फैसला

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 05, 2021 10:24 am IST,  Updated : Nov 05, 2021 10:24 am IST

गठबंधन कोरोना वायरस महामारी के दौरान उत्पादन में की गई कटौती को बहाल करने के लिए सावधानी से आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते कच्चा तेल सात साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

और भी सस्ता होगा...- India TV Hindi
और भी सस्ता होगा पेट्रोल डीजल! कच्चे तेल के उत्पादन को लेकर ‘ओपेक प्लस’ ने लिया ये फैसला Image Source : FILE

फ्रैंकफर्ट। कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रयासों को झटका लगा है। गुरुवार को ओपेक और संबद्ध तेल उत्पादक देशों की बैठक में तेल उत्पादन बढ़ाने पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सऊदी अरब और रूस से उत्पादन बढ़ाने तथा यूएस गैसोलीन कीमतों को कम करने का आग्रह किया था। ‘ओपेक प्लस’ गठबंधन, सउदी नेतृत्व में ओपेक सदस्यों और रूस के नेतृत्व में अन्य देशों से मिलकर बना है। 

हालांकि ओपेक + गठबंधन ने दिसंबर के महीने के लिए प्रति दिन 400,000 बैरल के उत्पादन में वृद्धि को मंजूरी दी है। यह फैसला अगले साल हर महीने बाजार में इतनी मात्रा में तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए समूह के रोड मैप के अनुरूप है। जब तक कोरोनोवायरस महामारी के दौरान किए गए उत्पादन में कटौती को बहाल नहीं किया जाता है, तब तक पेट्रोलियम उत्पादन को थोड़ा-थोड़ा करके बढ़ाने की योजना है।

गठबंधन कोरोना वायरस महामारी के दौरान उत्पादन में की गई कटौती को बहाल करने के लिए सावधानी से आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते कच्चा तेल सात साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। बाइडन ने बार-बार गठबंधन से उत्पादन बढ़ाने के लिए कहा है, हालांकि अभी तक इसमें अधिक सफलता नहीं मिली। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा