1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. OYO का शुद्ध घाटा वित्‍त वर्ष 2018-19 में बढ़कर हुआ 2,385 करोड़ रुपए, परिचालन आय में हुआ इजाफा

OYO का शुद्ध घाटा वित्‍त वर्ष 2018-19 में बढ़कर हुआ 2,385 करोड़ रुपए, परिचालन आय में हुआ इजाफा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 26, 2019 04:00 pm IST,  Updated : Nov 26, 2019 04:00 pm IST

गुड़गाव में मुख्यालय वाली इस कंपनी का निवेश पश्चात मूल्य 5.32 अरब डॉलर आंका गया है।

OYO's net loss widens to Rs 2,385 cr for FY19- India TV Hindi
OYO's net loss widens to Rs 2,385 cr for FY19 Image Source : OYO'S NET LOSS

नई दिल्‍ली। होटल कंपनी ओयो होटल्स एंड होम्स को 31 मार्च 2019 को समाप्त वित्त वर्ष में 2,384.69 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ। ओयो होटल्स द्वारा कंपनी पंजीयक के पास जमा मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार इससे पूर्व वित्त वर्ष में कंपनी को 360.43 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी की परिचालन आय वित्‍त वर्ष 2018-19 में बढ़कर 6,456.90 करोड़ रुपए रही, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 1,413.02 करोड़ रुपए थी। ओयो होटल्स के अनुसार वित्तीय परिणाम का अभी ऑडिट नहीं हुआ है और इसे मूल्यांकनकर्ताओं ने तैयार किया है न कि ऑडिटर्स ने।

कंपनी ने कहा मार्च 2019 को समाप्त वर्ष में कंपनी का परिचालन खर्च बढ़कर 6,131.65 करोड़ रुपए रहा, जबकि मार्च 2018 को समाप्त वर्ष में यह 1,246.84 करोड़ रुपए था। वर्ष के दौरान कर्मचारी लाभ पर व्यय भी उछल कर 1,538.85 करोड़ रुपए रहा। गुड़गाव में मुख्‍यालय वाली इस कंपनी का निवेश पश्चात मूल्य 5.32 अरब डॉलर आंका गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा