1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IMF समर्थित नए करों के विरोध में पाकिस्तानी कारोबारी हड़ताल पर

IMF समर्थित नए करों के विरोध में पाकिस्तानी कारोबारी हड़ताल पर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2019 05:36 pm IST,  Updated : Jul 13, 2019 05:36 pm IST

पाकिस्तान में नया बिक्री कर लगाये जाने के विरोध में सैकड़ों कारोबारी शनिवार को हड़ताल पर रहे।

Pakistan Prime Minister Imran Khan- India TV Hindi
Pakistan Prime Minister Imran Khan Image Source : SOCIAL MEDIA

कराची। पाकिस्तान में नया बिक्री कर लगाये जाने के विरोध में सैकड़ों कारोबारी शनिवार को हड़ताल पर रहे। विपक्षी दलों का आरोप है कि यह कर इस्लामाबाद के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष  (IMF) के हाल के छह अरब डॉलर के राहत पैकेज के एक हिस्से के तौर पर लगाया गया है। 

इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शॉपिंग मॉल और थोक बाजार, छोटी दुकानें और इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों ने भाग लिया। हालांकि, देश के वाणिज्यिक केन्द्र कराची में खुदरा व्यापारियों के बीच अलग-अलग राय के कारण हड़ताल का कम प्रभाव पड़ा। 

विपक्ष के सांसद मुशाहिद उल्लाह खान ने कहा कि सरकार की खराब वित्तीय नीतियों के कारण कीमतों में वृद्धि हुई है। आईएमएफ ने तीन जुलाई को यह कहते हुए राहत पैकेज को मंजूरी दी थी कि इससे सार्वजनिक कर्ज को कम करने और सामाजिक खर्च बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा