1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Covid-19: Paytm ने पीएम-केयर्स फंड के लिए अपने प्‍लेटफॉर्म से जुटाये 100 करोड़ रुपए

Covid-19: Paytm ने पीएम-केयर्स फंड के लिए अपने प्‍लेटफॉर्म से जुटाये 100 करोड़ रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 11, 2020 02:50 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 02:50 pm IST

पीएम-केयर्स फंड में पेटीएम के कर्मचारियों ने अपने वेतन से योगदान दिया है। कंपनी ने कहा कि उसके कर्मचारियों ने पीएम-केयर्स में अपने 15 दिन, एक महीने, दो महीने और कुछ ने तो तीन महीने का वेतन दिया है।

Paytm collects Rs 100 cr contributions for PM-CARES Fund- India TV Hindi
Paytm collects Rs 100 cr contributions for PM-CARES Fund

नई दिल्‍ली। डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम ने कोविड-19 संकट से निपटने के लिए अपने प्लेटफॉर्म के जरिये प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीएम-केयर्स) के लिए 100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटाई है। पेटीएम ने इससे पहले घोषणा की थी कि उसका इरादा पीएम-केयर्स फंड में 100 करोड़ रुपए का योगदान करने का है।

पेटीएम ने एक बयान में कहा है कि प्रत्येक योगदान या वॉलेट का इस्तेमाल कर पेटीएम पर प्रत्येक भुगतान, यूपीआई या पेटीएम बैंक डेबिट कार्ड के जरिये भुगतान पर वह दस रुपए का अतिरिक्त योगदान करेगी।

पेटीएम ने शनिवार को बयान में कहा कि 10 से कुछ अधिक दिन के भीतर पेटीएम एप के जरिये योगदान 100 करोड़ रुपए को पार कर गया है। यह पहल अब भी मजबूती से जारी है। कंपनी ने कहा कि उसके कर्मचारियों ने भी इस पहल में योगदान दिया है।

पीएम-केयर्स फंड में पेटीएम के कर्मचारियों ने अपने वेतन से योगदान दिया है। कंपनी ने कहा कि उसके कर्मचारियों ने पीएम-केयर्स में अपने 15 दिन, एक महीने, दो महीने और कुछ ने तो तीन महीने का वेतन दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा