1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेप्सिको अपने प्रोडक्‍ट में कम करेगा नमक की मात्रा, ईकोफ्रेंडली पैकेजिंग पर होगा जोर

पेप्सिको अपने प्रोडक्‍ट में कम करेगा नमक की मात्रा, ईकोफ्रेंडली पैकेजिंग पर होगा जोर

 Published : Jul 19, 2018 09:30 am IST,  Updated : Jul 19, 2018 09:30 am IST

शीतल पेय एवं जलपान के चटपटे उत्पाद बनाने वाली कंपनी पेप्सिको इंडिया ने घोषणा की है कि वह स्वास्थ्यवर्धक प्रोडक्‍ट पेश करने की रणनीति पर काम करेगी।

Pepsi- India TV Hindi
Pepsi

नयी दिल्ली। शीतल पेय एवं जलपान के चटपटे उत्पाद बनाने वाली कंपनी पेप्सिको इंडिया ने घोषणा की है कि वह स्वास्थ्यवर्धक प्रोडक्‍ट पेश करने की रणनीति पर काम करेगी। कंपनी ने कहा है कि वह 2025 तक अपने जलपान श्रेणी के 75 प्रतिशत चटपटे उत्पादों में नमक की मात्रा में कटौती करेगी।

कंपनी ने कहा कि वह टिकाऊ पैकेजिंग समाधान योजना को भी आगे बढ़ायेगी। इसके तहत कंपनी अपने लोकप्रिय चटपटे उत्पादों लेज और कुरकुरे की पैकेजिंग के लिए इस साल से ऐसी सामग्री का इस्तेमाल करेगी जो पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल होगी।

कंपनी के उपाध्यक्ष (स्नैक्स श्रेणी) जगरुट कोटेचा ने कहा, ‘हमने अपने लोकप्रिय स्नैक्स उत्पादों लेज एवं कुरकुरे में 5-25 प्रतिशत सोडियम मात्रा कम की है और हमारा लक्ष्य 2025 तक इस श्रेणी के 75 प्रतिशत उत्पादों में इसे कम करना है।’ कंपनी ने कहा कि वह पहले ही लेज का उन्नत संस्करण पेश कर चुकी है जिसके तहत विभिन्न फ्लेवरों में 13 से 21 प्रतिशत तक कम सोडियम है।

कोटेचा ने कहा कि पेप्सिको की ‘उद्देश्य के अनुरूप प्रदर्शन लक्ष्य 2025’ के तहत वह पर्यावरण पर अपनी पैकेजिंग का प्रभाव कम करने और प्लास्टिक अपशिष्ट का पुनर्चक्रीकरण तेज करने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘इस दिशा में पहला कदम लेज और कुरकुरे की पैकेजिंग के स्वरूप का पुनर्निधारण है। इससे हमें कार्बन उत्सर्जन जिससे कि पर्यावरण को नुकसान होता है, को कम करने में मदद मिलेगी।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा