1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी, पिछले 5 दिन में इतने बढ़े दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी, पिछले 5 दिन में इतने बढ़े दाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2019 10:53 am IST,  Updated : Feb 18, 2019 10:53 am IST

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में पिछले दिनों आई तेजी के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में तेजी का सिलसिला जारी है।

Petrol and diesel become costlier on Monday | PTI File- India TV Hindi
Petrol and diesel become costlier on Monday | PTI File

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में पिछले दिनों आई तेजी के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में तेजी का सिलसिला जारी है। आपको बता दें कि पिछले 5 दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इन पांच दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 58 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है जबकि डीजल के दाम में 49 पैसे की वृद्धि हुई है। 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हालांकि कच्चे तेल की तेजी पर विराम लग गया है, लेकिन ब्रेंट क्रूड अभी भी 66 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। पिछले सप्ताह ब्रेंट क्रूड के दाम में चार डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा का उछाल आया। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को फिर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई पेट्रोल के दाम में 15 पैसे, जबकि चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। डीजल की कीमतें दिल्ली और कोलकाता में 13 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दी गई हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.91 रुपये, 73.01 रुपये, 76.54 रुपये और 73.61 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल की कीमतें क्रमश: 66.11 रुपये और 67.89 रुपये प्रति लीटर, 69.23 रुपये और 69.84 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा