1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल और डीजल जला सकते हैं आपकी जेब, ब्रेंट क्रूड का दाम 39 महीने की ऊंचाई पर

पेट्रोल और डीजल जला सकते हैं आपकी जेब, ब्रेंट क्रूड का दाम 39 महीने की ऊंचाई पर

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Mar 26, 2018 10:07 am IST,  Updated : Mar 26, 2018 10:07 am IST

Petrol Price: कच्चे तेल के दाम बढ़ते देख ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाना शुरू कर दिए हैं, देश के 4 महानगरों में पेट्रोल का दाम आज करीब डेढ़ महीने के ऊपरी स्तर पर है

Petrol and Diesel price - India TV Hindi
Petrol and Diesel price can rise further as Brent Crude rose to 39 month high

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की महंगाई के दाम एक बार फिर से आपको परेशान कर सकते हैं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी देखी जा रही है जिस वजह देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज ब्रेंट क्रूड का दाम 71 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है जो दिसंबर 2014 बाद यानि करीब 39 महीने में सबसे अधिक दाम है।

कच्चे तेल के दाम बढ़ते देख ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाना शुरू कर दिए हैं। इंडियन ऑयल के मुताबिक आज सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 72.79 रुपए, कोलकाता में 75.52 रुपए, मुंबई में 80.66 रुपए और चेन्नई में 75.49 रुपए दर्ज किया गया है, यह दाम लगभग डेढ़ महीने में सबसे ज्यादा है।

Petrol price
Petrol and Diesel price can rise further as Brent Crude rose to 39 month high

डीजल की बात करें तो आज दिल्ली में इसका दाम 63.66 रुपए, कोलकाता में 66.35 रुपए, मुंबई में 67.79 रुपए और चेन्नई में 67.14 रुपए प्रति लीटर है।

Diesel price
Petrol and Diesel price can rise further as Brent Crude rose to 39 month high

जानकार मान रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम अगर 70 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना रहा तो दिल्ली में पेट्रोल 74 रुपए और डीजल 65 रुपए प्रति लीटर का स्तर पार कर सकता है। हालांकि रुपए के मुकाबले डॉलर का भाव कैसा रहेगा इसका असर भी तेल की कीमतों पर पड़ सकता है, अगर आगे चलकर रुपया मजबूत होता है और डॉलर की कीमतें घटती हैं तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा