Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LPG के दामों में भारी बढ़ोत्‍तरी के बाद पेट्रोल-डीजल ने दी मामूली राहत, घट गए दाम

LPG के दामों में भारी बढ़ोत्‍तरी के बाद पेट्रोल-डीजल ने दी मामूली राहत, घट गए दाम

Written by: Sachin Chaturvedi @sachinbakul Published : Jun 01, 2018 09:52 am IST, Updated : Jun 01, 2018 12:25 pm IST

पेट्रोल की कीमतों में मामली कटौती ने मरहम का काम किया है। दिल्‍ली में आज पेट्रोल की कीमतें 6 पैसे घट गई हैं।

Petrol- India TV Paisa
Photo:PTI

Petrol

नई दिल्‍ली। आज सुबह रसोई गैस की कीमतों में हुई भारी बढ़ोत्‍तरी ने जहां आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। वहीं पेट्रोल की कीमतों में मामली कटौती ने मरहम का काम किया है। दिल्‍ली में आज पेट्रोल की कीमतें 6 पैसे घट गई हैं। वहीं डीजल की कीमतों में 5 पैसे की कमी आई है। इससे पहले कल पेट्रोल की कीमतों में 7 पैसे की गिरावट आई थी। आज दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतें 78.29 पैसे रही। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम 80.92 रुपए और मुंबई में 86.10 हैं।

पेट्रोल के साथ ही डीजल भी 5 पैसे सस्‍ता हुआ है। दिल्‍ली में आज डीजल की कीमत 69.20 रुपए है, जबकि कल इसकी कीमत 69.25 रुपए थी। वहीं कोलकाता में डीजल की कीमत 71.75 रुपए, मुंबई में 73.67 रुपए और चेन्‍नई में 73.06 रुपए दर्ज की गई। वहीं दिल्‍ली एनसीआर के शहरों की बात करें तो गाजियाबाद में डीजल की कीमत 69.27 रुपए, नोएडा में 69.40 और गुरुग्राम में 70.10 रुपए है।

Petrol Diesel
Petrol Diesel 

इसस पहले आज सुबह पेट्रोल डीजल पर महंगाई की मार झेल रहे लोगों को एलपीजी ने बड़ा झटका दिया। 1 जून से बिना सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर 48 रुपए महंगा हो गया है। मई में दिल्‍ली में बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत 650 रुपए थी। इंडियन ऑयल की तरफ से जारी की गई कीमतों के मुताबिक 1 जून से एलपीजी की कीमत बढ़कर 698 रुपए हो गई है। वहीं सब्सिडी वाली गैस भी महंगी हुई है। सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर लगभग 2 रुपए महंगा हो गया है। मई में सब्सिडी वाली गैस की कीमत 491.21 रुपए थी जो कि अब 493.55 रुपए हो गई है।

Petrol Diesel
Petrol Diesel 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement