1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel: मंगलवार को लगातार छठे दिन बढ़े दाम, 6 दिन में पेट्रोल लगभग 1 रुपए महंगा

Petrol-Diesel: मंगलवार को लगातार छठे दिन बढ़े दाम, 6 दिन में पेट्रोल लगभग 1 रुपए महंगा

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 10, 2018 08:48 am IST,  Updated : Jul 10, 2018 08:48 am IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से किसी तरह की राहत नहीं मिल रही है, मंगलवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने मंगलवार को दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल का दाम 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया है जबकि मुंबई में 16 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह डीजल का दाम मंगलवार दिल्ली और कोलताता में 16 पैसे तथा मुंबई में 17 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है।

Petrol and Diesel price rose for 6th day on Tuesday- India TV Hindi
Petrol and Diesel price rose for 6th day on Tuesday

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से किसी तरह की राहत नहीं मिल रही है, मंगलवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने मंगलवार को दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल का दाम 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया है जबकि मुंबई में 16 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह डीजल का दाम मंगलवार दिल्ली और कोलताता में 16 पैसे तथा मुंबई में 17 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है।

मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार छठे दिन बढ़ोतरी हुई है, 6 दिन में दिल्ली में पेट्रोल के दाम 98 पैसे तथा कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 97 पैसे बढ़ गए हैं। डीजल की बात करें तो 6 दिन में दिल्ली तथा कोलकाता में इसका दाम 85 पैसे तथा मुंबई और चेन्नई में 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है।

इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल का दाम 76.53 रुपए, कोलकाता में 79.20 रुपए, मुंबई में 83.91 रुपए और चेन्नई में 79.43 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल की बात करें तो मंगलवार को दिल्ली में इसका दाम 68.23 रुपए, कोलकाता में 70.78 रुपए, मुंबई में 72.40 रुपए और चेन्नई में 73.03 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की वजह से भारतीय तेल कंपनियों के लिए भी कच्चे तेल के दाम बढ़ गए हैं, पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल यानि PPAC के मुताबिक जून के दौरान भारतीय बास्केट के लिए कच्चे तेल का दाम 73.85 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया है जो मई के मुकाबले तो कम है लेकिन काफी ऊपरी स्तर पर है, मई के दौरान भारतीय बास्केट के लिए कच्चे तेल का दाम 75.31 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था जो नवंबर 2014 के बाद सबसे ऊपरी स्तर है।

कच्चे तेल का भाव बढ़ने के साथ घरेलू स्तर पर डॉलर के मुकाबले रुपए पर भी दबाव बना हुआ है, सोमवार को रुपए में 15 पैसे की रिकवरी जरूर देखी गई है लेकिन इसका स्तर अब भी 68 के नीचे बना हुआ है। सोमवार को डॉलर का भाव 68.72 रुपए दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा