1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल 2.21 रुपए और डीजल 1.79 रुपए लीटर हुआ महंगा, जानिए क्यों बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

पेट्रोल 2.21 रुपए और डीजल 1.79 रुपए लीटर हुआ महंगा, जानिए क्यों बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Dec 16, 2016 08:48 pm IST,  Updated : Dec 17, 2016 11:58 am IST

पेट्रोल के दाम 0.89 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए है। जबकि, डीजल प्रति लीटर 0.86 रुपए महंगा हो गया है। नई कीमतें शनिवार आधी रात से लागू हो गई।

पेट्रोल 2.21 रुपए और डीजल 1.79 रुपए लीटर हुआ महंगा, जानिए क्यों बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें- India TV Hindi
पेट्रोल 2.21 रुपए और डीजल 1.79 रुपए लीटर हुआ महंगा, जानिए क्यों बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई है। आईओसी के अनुसार, पेट्रोल के दाम 2.21 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए हैं, जबकि  डीजल प्रति लीटर 1.79 रुपए लीटर महंगा हो गया है। नई कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू होंगी। आपको बता दें कि ईंधन में यह मूल्‍यवृद्धि 15 दिसंबर को होनी थी, जिसे तेल कंपनियों ने टाल दिया था। संसद का शीलकालिन सत्र समाप्‍त होने के बाद तेल कंपनियों ने 16 दिसंबर को मूल्‍यवृिद्ध की घोषणा की है।

नई दिल्‍ली में वैट सहित पेट्रोल की नई कीमत 68.94 रुपए प्रति लीटर होगी। वहीं डीजल की नई कीमत 56.68 रुपए प्रति लीटर होगी।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए दाम

No
No

15 दिन में 16 फीसदी महंगा हुआ कच्चा तेल

  • अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमतों में पिछले 15 दिनों के दौरान करीब 16 फीसदी उछाल आया है।
  • 30 नवंबर को कच्चे तेल की कीमत 45.83 डॉलर प्रति बैरल थी जो कि अब 53.11 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
  • ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।
  • इससे पहले 1 दिसंबर को देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 13 पैसे की बढ़ोतरी और डीजल में 12 पैसे की कटौती की थी।

अगले 3 महीने में 5-8 फीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम

  • रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने एक रिपोर्ट जारी कर कहा है कि जनवरी-मार्च तिमाही में पेट्रोल और डीजल के दाम 5 से 8 फीसदी तक बढ़ सकते हैं।
  • क्रिसिल ने कहा है ओपेक के फैसले की वजह से मार्च, 2017 तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 50-55 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच जाएगी।
  • हालांकि अगर क्रूड 60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा, तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 80 रुपए और डीजल की कीमत 68 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी।

तस्वीरों में देखिए ऑयल से जुड़े रोचक तथ्य

Crude Oil Facts New

1 (116)IndiaTV Paisa

2 (108)IndiaTV Paisa

3 (108)IndiaTV Paisa

4 (108)IndiaTV Paisa

5 (101)IndiaTV Paisa

कैशलेस पेमेंट पर मिलेगी 0.75 फीसदी की छूट

  • सरकार ने देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोल-डीजल पर 0.75 फीसदी छूट देने की घोषणा की है।
  • अगर आप किसी भी डिजिटल मोड से पेट्रोल और डीजल की खरीदारी करते हैं तो 0.75 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।
  • नया नियम सोमवार आधी रात से लागू हो चुका है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा