1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल डीजल में भारी बढ़ोत्तरी, दिल्ली में 100 रुपये से बस इतना कम हैं तेल के दाम

पेट्रोल डीजल में भारी बढ़ोत्तरी, दिल्ली में 100 रुपये से बस इतना कम हैं तेल के दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 12, 2021 08:18 am IST,  Updated : Jun 12, 2021 08:18 am IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जोरदार वृद्धि का सिलसिला आज शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। आज एक​ बार फिर दिल्ली में पेट्रोल के दाम 27 पैसे और डीजल के दाम 24 पैसे बढ़ गए हैं।

पेट्रोल डीजल में भारी...- India TV Hindi
पेट्रोल डीजल में भारी बढ़ोत्तरी, दिल्ली में 100 रुपये से बस इतना कम हैं तेल के दाम 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जोरदार वृद्धि का सिलसिला आज शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। आज एक​ बार फिर दिल्ली में पेट्रोल के दाम 27 पैसे और डीजल के दाम 24 पैसे बढ़ गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96 रुपये के पार पहुंच गया है। यहां पेट्रोल 96.12 रुपये पर बिक रहा है, वहीं डीजल की कीमत यहां 86.98 रुपये पहुंच गई है। यह लगातार दूसरा दिन है जब पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। शुक्रवार को पेट्रोल 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। 

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

वहीं अन्य शहरों की बात करें तो कोलकाता में पेट्रोल 96.06 रुपये और डीजल 89.83 रुपये प्रति लीटर पर है। दूसरी ओर मुंबई में पेट्रोल 102.30 रुपये और डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल 97.43 रुपये और डीजल 91.64 रुपये पर है। इसके अलावा  भोपाल में पेट्रोल 103.71 रुपये और डीजल 95.05 रुपये प्रति लीटर, और रांची में पेट्रोल 91.86 रुपये और डीजल 91.29 रुपये प्रति लीटर रहा।  पटना में पेट्रोल 97.67 रुपये और डीजल 91.77 रुपये प्रति लीटर रहा। चंडीगढ़ में पेट्रोल 91.91 रुपये और डीजल 86.12 रुपये प्रति लीटर रहा। लखनऊ में पेट्रोल 92.81 रुपये और डीजल 86.87 रुपये प्रति लीटर रहा।

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

चार मई के बाद से अब तक यानी 12 जून तक 23 बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए। इस बढ़ोतरी से देश भर में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। 4 मई से 11 जून तक 22 बार ईंधन के दाम बढ़ने से पेट्रोल 5.45 रुपये लीटर और डीजल 6.02 रुपये लीटर महंगा हुआ है। 

चुनाव के चलते ठहरे थे दाम

बीते मार्च से देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा