1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल डीजल ने उड़ाए होश, पटना में दाम 99 भोपाल में 105 के पार, जानिए अन्‍य शहरों का हाल

पेट्रोल डीजल ने उड़ाए होश, पटना में दाम 99 भोपाल में 105 के पार, जानिए अन्‍य शहरों का हाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 18, 2021 08:18 am IST,  Updated : Jun 18, 2021 10:11 am IST

तेल कंपनियों ने गुरुवार की राहत के बाद आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है।

पेट्रोल डीजल ने उड़ाए...- India TV Hindi
पेट्रोल डीजल ने उड़ाए होश, पटना में दाम 99 तो भोपाल में 105 के पार, जानिए दिल्ली लखनऊ जैसे शहरों के हाल

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाहाकारी वृद्धि का सिलसिला जारी है। तेल कंपनियों ने गुरुवार की राहत के बाद आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। आज शुक्रवार 18 जून 2021 को पेट्रोल की कीमतों में 23-27 पैसे प्रति लीटर और डीजल 27-30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी कर दी है। दिल्‍ली में पेट्रोल का दाम 27 पैसे और डीजल का दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। अब यहां पेट्रोल 96.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.69 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 103.08 रुपये और डीजल 95.14 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में आज पेट्रोल 96.84 रुपये और डीजल 90.54 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्‍नई में पेट्रोल 98.14 रुपये और डीजल 92.31 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। 

पटना में पेट्रोल 99 के पार 

देश में पेट्रोल कई शहरों में 100 रुपये के पार चला गया है। वहीं पटना में आज पेट्रोल 99 रुपये का हो गया है। वहीं डीजल 93.01 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। भोपाल में तो पेट्रोल 105.13 रुपये पर है तो डीजल 96.35 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। अन्य शहरों की बात करें तो हैदराबाद में आज पेट्रोल 100.74 रुपये और डीजल 95.59 रुपये प्रति लीटर पर है। बेंगलुरु में भी आज कीमतों ने सेंचुरी पूरी कर ली। यहां आज पेट्रोल 100.17 रुपये और डीजल 92.97 रुपये प्रति लीटर पर है। जयपुर में आज पेट्रोल 103.57 रुपये और डीजल 96.69 रुपये प्रति लीटर पर है। लखनऊ में आज पेट्रोल 94.14 और डीजल 88.10 रुपये प्रति लीटर, गुरुग्राम में आज पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 88.29 रुपये प्रति लीटर, नोएडा में आज पेट्रोल 94.25 रुपये और डीजल 88.18 रुपये प्रति लीटर और चंडीगढ़ में आज पेट्रोल 93.22 रुपये और डीजल 87.34 रुपये प्रति लीटर पर है। 

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

चुनाव के चलते ठहरे थे दाम

बीते मार्च से देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा