1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल डीजल में फिर जोरदार वृद्धि, डेढ़ महीने में 7.45 रुपये महंगा हुआ तेल

पेट्रोल डीजल में फिर जोरदार वृद्धि, डेढ़ महीने में 7.45 रुपये महंगा हुआ तेल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 22, 2021 08:15 am IST,  Updated : Jun 22, 2021 08:15 am IST

मई में पांच विधानसभा के चुनाव के बाद बीते डेढ़ महीने में पेट्रोल के दाम 7.18 रुपये तक बढ़ चुके हैं।

पेट्रोल डीजल में फिर...- India TV Hindi
पेट्रोल डीजल में फिर जोरदार वृद्धि, डेढ़ महीने में 7.45 रुपये महंगा हुआ तेल 

पेट्रोल और डीजल की कमरतोड़ महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर रखा है। मई में पांच विधानसभा के चुनाव के बाद बीते डेढ़ महीने में पेट्रोल के दाम 7.18 रुपये तक बढ़ चुके हैं। वहीं इन दिनों में डीजल 7.45 रुपये महंगा हो गया। तेल की कीमतों में यह बेतहाशा वृद्धि मंगलवार को भी जारी रही। तेल कंपनियों ने आज यानी 22 जून को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। मंगलवार यानी 22 जून को पेट्रोल का भाव 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया। वहीं, डीजल के रेट में भी 26 पैसे की बढ़ोतरी हुई। 

तेल कीमतों में हुए इस इजाफे के बाद दिल्ली के बाजार में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 97.50 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। वहीं, डीजल का भाव भी बढ़कर 88.23 रुपये प्रति लीटर हो गया। अन्य महानगरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 103.63 रुपये और डीजल 95.72 रुपये महंगा हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 97.38 और डीजल 91.08 का चेन्नई में पेट्रोल 98.65 का और डीजल 92.83 रुपये का मिल रहा है। 

राज्यों की बात करें तो यहां भी तेल की कीमतों ने नए रिकॉर्ड हासिल किए हैं। भोपाल में पेट्रोल 105.72 रुपये और डीजल 96.93 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। वहीं बेंगलुरु में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 93.54 रुपये प्रति लीटर, रांची में पेट्रोल 93.25 रुपये और डीजल 93.13 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 99.55 रुपये और डीजल 93.56 रुपये प्रति लीटर, चंडीगढ़ में पेट्रोल 93.77 रुपये और डीजल 87.87 रुपये प्रति लीटर, लखनऊ में पेट्रोल 94.70 रुपये और डीजल 88.64 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

चुनाव के चलते ठहरे थे दाम

बीते मार्च से देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा