1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल और डीजल में लगातार दूसरे दिन भारी बढ़ोत्तरी, जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम

पेट्रोल और डीजल में लगातार दूसरे दिन भारी बढ़ोत्तरी, जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 07, 2021 07:56 am IST,  Updated : Jun 07, 2021 07:56 am IST

पेट्रोल और डीजल की हाहाकारी वृद्धि फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही है।

पेट्रोल और डीजल में...- India TV Hindi
पेट्रोल और डीजल में लगातार दूसरे दिन भारी बढ़ोत्तरी, जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम

पेट्रोल और डीजल की हाहाकारी वृद्धि फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रही है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सोमवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल  की कीमतों में बढ़ोतरी की है। आज 7 जून को पेट्रोल 28 पैसे प्रति लीटर और डीजल 27 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल 95.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.22 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। बता दें कि एक दिन पहले यानी रविवार (6 जून) को पेट्रोल के रेट 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल के भाव 29 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे।
 
दिल्ली के अलावा अन्य शहरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल आज 101.52 में और डीजल 93.98 रुपये में मिलेगा। इसी प्रकार चेन्नई में पेट्रोल 96.71 रुपये और डीजल 90.92 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में भी पेट्रोल 95.28 रुपये और डीजल 89.07 रुपये में मिलेगा। 
पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

चुनाव के चलते ठहरे थे दाम

बीते मार्च से देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा