1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल 1.77 रुपए प्रति लीटर तक हो जाएंगे सस्‍ते, सरकार हटा रही है स्‍टेट सरचार्ज

महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल 1.77 रुपए प्रति लीटर तक हो जाएंगे सस्‍ते, सरकार हटा रही है स्‍टेट सरचार्ज

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jul 12, 2017 01:33 pm IST,  Updated : Jul 12, 2017 01:33 pm IST

महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो जाएंगी क्योंकि राज्य सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर स्‍टेट सरचार्ज घटाए जाने का निर्णय किया है।

महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल 1.77 रुपए प्रति लीटर तक हो जाएंगे सस्‍ते, सरकार हटा रही है स्‍टेट सरचार्ज- India TV Hindi
महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल 1.77 रुपए प्रति लीटर तक हो जाएंगे सस्‍ते, सरकार हटा रही है स्‍टेट सरचार्ज

मुंबई। महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो जाएंगी क्योंकि राज्य सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर स्‍टेट सरचार्ज घटाए जाने का निर्णय किया है। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गिरीश बापट ने यह जानकारी दी। बापट ने कहा कि पेट्रोल की कीमत 66 पैसे से 1.77 प्रति लीटर तक कम हो जाएगी जो स्थानीय निकायों के स्थानीय करों पर निर्भर करेगी। इसी प्रकार डीजल की कीमत में 1.25 से 1.66 प्रति लीटर तक की कमी आएगी।

यह भी पढ़ें : SBI के ग्राहकों को तोहफा : छोटे ट्रांजेक्शन पर IMPS चार्जेज हुए खत्म, टिकट बुकिंग हुई सस्ती

उन्होंने कहा कि वस्‍तु एवं सेवा कर (GST) के लागू होने के बाद अन्य सभी मौजूदा टैक्‍स निरर्थक हो गए हैं। यद्यपि बृहनमुंबई महानगर पालिका ने चुंगी कर हटा दिया है लेकिन ऐसा पाया गया कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां स्‍टेट सरचार्ज वसूल रही हैं। इसलिए राज्य सरकार ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय से इन शुल्कों को भी हटाने की सिफारिश की है।

यह भी पढ़ें : Jio ने पेश किया धन धना धन का नया ऑफर, 399 रुपए में मिलेगी अगले 3 महीने तक सभी सर्विसेस

बापट ने कहा कि 10 जुलाई को राज्य सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर इस स्‍टेट टैक्‍स को नहीं वसूलने का आदेश मिल गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा