1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल डीजल को लेकर शनिवार को आई अच्छी खबर, जानिए आपके शहर में ताजा रेट

पेट्रोल डीजल को लेकर शनिवार को आई अच्छी खबर, जानिए आपके शहर में ताजा रेट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 22, 2021 08:03 am IST,  Updated : May 22, 2021 08:03 am IST

पेट्रोल डीजल की कीमतों में शुक्रवार को हुई वृ​द्धि के बाद शनिवार को एक बार फिर तेजी में ब्रेक लग गया है।

पेट्रोल डीजल को लेकर...- India TV Hindi
पेट्रोल डीजल को लेकर शनिवार को आई अच्छी खबर, जानिए आपके शहर में ताजा रेट

पेट्रोल डीजल की कीमतों में शुक्रवार को हुई वृ​द्धि के बाद शनिवार को एक बार फिर तेजी में ब्रेक लग गया है। शनिवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई भी वृद्धि नहीं हुई है। ऐसे में आज आपको शुक्रवार के दाम पर की तेल की कीमतें चुकानी होंगीे। बता दें कि शुक्रवार को डीजल की 29 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल के दाम 19 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था। शुक्रवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल जहां 93.04 रुपये प्रति लीटर पर चला गया, वहीं डीजल भी 83.80 रुपये प्रति लीटर पर चला गया।

बता दें कि मई में 12 दिन पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं। इस दौरान पेट्रोल 2.69 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। 12 दिनों में ही डीजल का दाम 3.07 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। बता दें कि 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद इस महीने लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल ने सेंचुरी पूरी कर ली थी। यहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार हैं। राजस्थान मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच गए। बाजार के जानकारों के अनुसार पेट्रोल और डीजल आगे और भी महंगा हो सकता है।

पढ़ें- बैंक अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलना हुआ बेहद आसान, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढ़ें- किसानों के खाते में आएंगे 36000 रुपये, आज ही रजिस्ट्रेशन कर फ्री में उठाएं मानधन योजना का फायदा

आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम  पेट्रोल रुपये/लीटर  डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली  93.04  83.80
मुंबई  99.34  91.01
चेन्नई  94.71  88.62
कोलकाता  93.11  86.64
भोपाल  101.11  92.21
रांची 89.93  88.50
बेंगलुरु  96.14  88.84
पटना  95.23   89.05
चंडीगढ़  89.50  83.46
लखनऊ  90.72  84.18

(स्रोत- IOC SMS)

पढ़ें- ये वीडियो देखकर थम जाएंगी सांसे, चलती ट्रेन से गिरकर मौत के मुंह में समा रही थी महिला और फिर...

पढ़ें- नवजात शिशु का भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड, ये है पूरा तरीका

चुनाव के चलते ठहरे थे दाम

बीते मार्च से देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा