1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल आज फिर हुआ महंगा, जानिये आपके शहर में कहां पहुंची कीमतें

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल आज फिर हुआ महंगा, जानिये आपके शहर में कहां पहुंची कीमतें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2021 09:09 am IST,  Updated : Oct 24, 2021 09:09 am IST

ताजा वृद्धि के बाद, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल महंगा होकर 107.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है जबकि डीजल 96.32 रुपये लीटर के सर्वकालिक उच्च स्तर है।

Petrol Diesel price today check rates in Delhi Mumbai Patna Lucknow 24 Oct Petrol Diesel Price: पेट्- India TV Hindi
Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल आज फिर हुआ महंगा, जानिये आपके शहर में कहां पहुंची कीमतें Image Source : PTI

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी का सिलसिला थम नही रहाहै. तेल कंपनियों ने रविवार को एक बार फिर ईंधन के दामों में बढ़ोतरी की है. दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल के दाम में 35-35 पैसे की बढ़ोतरी की गई. यह लगातार पांचवां दिन है, जब ईंधन के दामों में इजाफा हुआ है. ताजा वृद्धि के बाद, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल महंगा होकर 107.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है जबकि डीजल 96.32 रुपये लीटर के सर्वकालिक उच्च स्तर है. वहीं, मुंबई में एक लीटर का पेट्रोल का भाव बढ़कर 113.46 रुपये हो गया जबकि डीजल 104.38 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.  

कहां पहुंची पेट्रोल और डीजल की कीमतें

इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार आज

  • दिल्ली में पेट्रोल 107.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.32 रुपये प्रति लीटर पर है। 
  • वहीं मुंबई में आज पेट्रोल 113.46 रुपये और डीजल 104.38 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में आज पेट्रोल 108.11 रुपये और डीजल 99.43 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में आज पेट्रोल 104.52 रुपये और डीजल 100.59 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु में आज पेट्रोल 111.34 रुपये और डीजल 100.23 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में आज पेट्रोल 104.54 रुपये और डीजल 96.78 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में आज पेट्रोल 111.24 रुपये और डीजल 102.93 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर में आज पेट्रोल 114.84 रुपये और डीजल 106.09 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम में आज पेट्रोल 105.17  रुपये और डीजल 97.07 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद में आज पेट्रोल 111.91 रुपये और डीजल 105.08 रुपये प्रति लीटर
  • रांची में आज पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 101.63 रुपये प्रति लीटर
  • देहरादून में आज पेट्रोल 103.60 रुपये और डीजल 97.19 रुपये प्रति लीटर
  • और शिमला में आज पेट्रोल 104.89 और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा