1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol, Diesel Price on 6 January 2020: लगातार पांचवें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए नए रेट

Petrol, Diesel Price on 6 January 2020: लगातार पांचवें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए नए रेट

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 06, 2020 08:09 am IST,  Updated : Jan 06, 2020 08:11 am IST

सोमवार को पेट्रोल के दाम दिल्ली, कोलकाता, मंबई में 15 पैसे और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं। वहीं डीजल की बात करें तो दिल्ली, कोलकाता में डीजल के दाम 17 पैसे, मुंबई 18 पैसे चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है।

Petrol Diesel Price, fuel rate, Petrol Price, Diesel Price, Today Petrol Diesel Price- India TV Hindi
Petrol, Diesel Price on 6 January 2020

नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान के तनाव का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। तेल कंपनियों ने लगातार पांचवें दिन यानी सोमवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी वृद्धि की है। पेट्रोल और डीजल के दाम में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। नए साल 2020 में अभी तक पेट्रोल के दाम में 55 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है जबकि, डीजल में 72 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

सोमवार को पेट्रोल के दाम दिल्ली, कोलकाता, मंबई में 15 पैसे और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं। वहीं डीजल की बात करें तो दिल्ली, कोलकाता में डीजल के दाम 17 पैसे, मुंबई 18 पैसे चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले 13 महीनों के अधिकतम स्तर पर पहुंच गए हैं। 

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 75.69 रुपए, 78.28 रुपए, 81.28 रुपए और 78.64 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के दाम दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 68.68 रुपए, 71.04 रुपए, 72.02 रुपए और 72.58 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

गौरतलब है कि बाजार विशेषज्ञों ने अमेरिका और ईरान के बीच ज्यादा तनाव बढ़ने से कच्चे तेल के दाम में रिकॉर्ड तेजी की आशंका जताई है। शॉर्ट टर्म में क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल का स्तर भी छू सकता है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल मौजूदा कीमत से 1.5 से दो रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है। बताया जा रहा है कि भारत में पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड 90 रुपए प्रति लीटर के आसपास पहुंच सकता है। जबकि डीजल के दाम में भी रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिल सकती है।

सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा