1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel Price Today: आई अच्‍छी खबर, शुक्रवार की वृद्धि के बाद शनिवार को नहीं हुआ कीमतों में बदलाव

Petrol-Diesel Price Today: आई अच्‍छी खबर, शुक्रवार की वृद्धि के बाद शनिवार को नहीं हुआ कीमतों में बदलाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 03, 2021 11:15 am IST,  Updated : Jul 03, 2021 11:15 am IST

माल ढुलाई शुल्क और मूल्य वर्धित कर (वैट) जैसे स्थानीय करों की दर अलग अलग होने के कारण विभिन्न राज्यों में ईंधन की कीमत अलग-अलग होती है।

Petrol-Diesel Price Today good news Fuel price rise paused today 3 july 2021 - India TV Hindi
Petrol-Diesel Price Today good news Fuel price rise paused today 3 july 2021 Image Source : PTI

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी, हालांकि डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था। शनिवार को राष्‍ट्रीय राजधानी में पेट्रोल का दाम 99.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.18 रुपये प्रति लीटर रहा। पूरे देश में शनिवार को ईंधन की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।

शुक्रवार को एक बार फिर ईंधन के दाम बढ़ाए जाने से पेट्रोल की कीमत चेन्नई के साथ-साथ पंजाब में कुछ जगहों और केरल में 100 रुपये लीटर को पार कर गई है। दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल 99 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है। केवल इन्हीं दो महानगरों में पेट्रोल की कीमत अब तक 100 रुपये लीटर पर नहीं पहुंची है।

पिछले दो महीनों में पेट्रोल के दाम में 33 बार वृद्धि की जा चुकी है। इससे देश के कई भागों में ईंधन की कीमत नई ऊंचाई पर पहुंच गई। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.13 रुपये लीटर पहुंच गई, जबकि डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर पर है। दिल्ली में पेट्रोल 99.16 रुपये लीटर, जबकि कोलकाता में 99.04 रुपये प्रति लीटर पर पहुंचा है। मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे अन्य महानगरों में पेट्रोल पिछले महीने 100 रुपये लीटर से ऊपर निकल गया।

माल ढुलाई शुल्क और मूल्य वर्धित कर (वैट) जैसे स्थानीय करों की दर अलग अलग होने के कारण विभिन्न राज्यों में ईंधन की कीमत अलग-अलग होती है। इसी कारण पंजाब में कुछ जगहों तथा पूरे केरल में पेट्रोल 100 रुपये लीटर के ऊपर पहुंच गया है। पंजाब के जालंधर में पेट्रोल 100.22 रुपये लीटर जबकि केरल के तिरूवनंतपुरम में 101.14 रुपये लीटर है।

चार मई से शुरू हुई ईंधन कीमत में 33 बार की गई वृद्धि में पेट्रोल 8.76 रुपये लीटर, जबकि 32 बार की वृद्धि में डीजल 8.45 लीटर महंगा हुआ है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में मानक ईंधन के पिछले 15 दिनों के औसत मूल्य और विदेशी विनिमय दर के आधार पर पेट्रोल और डीजल के दाम दैनिक आधार पर संशोधित करती हैं। मांग में सुधार के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में हाल में तेजी आई है। मानक ब्रेंट क्रूड अप्रैल 2019 के बाद पहली बार 75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा है।

 

यह भी पढ़ें: महंगे पेट्रोल-डीजल से राहत पर सरकार का बड़ा ऐलान...

यह भी पढ़ें: LIC ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कंपनी नया घर खरीदने के लिए दे रही है बैंकों से भी कम ब्‍याज पर लोन

यह भी पढ़ें: बैंक FD के नियमों में RBI ने किया बड़ा बदलाव, जानिए जमाकर्ताओं को होगा इससे क्‍या फायदा या नुकसान

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने दिया देश के रिटेल और थोक व्‍यापारियों को बड़ा तोहफा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा