Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लगातार 13वें दिन घटी तेल की कीमतें, जानिए कितना सस्‍ता हो गया पेट्रोल और डीजल

लगातार 13वें दिन घटी तेल की कीमतें, जानिए कितना सस्‍ता हो गया पेट्रोल और डीजल

Written by: India TV Paisa Desk Published : Oct 30, 2018 06:57 am IST, Updated : Oct 30, 2018 06:57 am IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले 13 दिनों से जारी कटौती का सिलसिला 30 अक्टूबर को भी जारी रहा। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 20 पैसे सस्ता हो गया।

Petrol- India TV Paisa

Petrol

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले 13 दिनों से जारी कटौती का सिलसिला 30 अक्‍टूबर को भी जारी रहा। मंगलवार को दिल्‍ली में पेट्रोल 20 पैसे सस्‍ता हो गया। वहीं डीजल की कीमतों में भी 7 पैसे की कमी दर्ज की गई है। आपको बता दें कि 18 अक्‍टूबर से पेट्रोल की कीमतों में लगातार कटौती हो रही है और यह पिछले 2 हफ्तों में 3 रुपए से ज्‍यादा सस्‍ता हो गया है। पेट्रोल की कीमतें करीब 50 दिन पुराने स्‍तर पर आ गई हैं। 

पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा मंगलवार को जारी कीमतों के अनुसार दिल्‍ली में आज पेट्रोल की कीमतों में 20 पैसे की कटौती हुई है। जिसके साथ दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 79.55 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई हैं। वहीं डीजल की बात करें तो यह आज 7 पैसे सस्‍ता हुआ है। इस कटौती के साथ दिल्‍ली में आज एक लीटर डीजल पड़वाने के लिए 73.78 रुपए खर्च करने होंगे। 

आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां भी पेट्रोल की कीमतों में 20 पैसे की राहत मिली है। मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 85.04 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। दूसरी ओर डीजल के मामले में मुंबई को दिल्‍ली से 1 पैसे की ज्‍यादा राहत मिली है, मंगलवार को यहां डीजल की कीमत 8 पैसे घटी। मंगलवार को डीजल की कीमतें 77.32 रुपए प्रति लीटर तय की गईं। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement