1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जनता को मिली थोड़ी राहत, लगातार 11वें दिन घटी पेट्रोल की कीमत, डीजल भी सस्ता

जनता को मिली थोड़ी राहत, लगातार 11वें दिन घटी पेट्रोल की कीमत, डीजल भी सस्ता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 28, 2018 01:56 pm IST,  Updated : Oct 28, 2018 01:56 pm IST

पेट्रोल की बात करें तो पिछले 11 दिनों से लगातार इसकी कीमत घट ही रही है जबकि डीजल के भाव में लगातार चौथे दिन कटौती दर्ज की गई।

Petrol prices continue to tumble for 11th straight day | PTI- India TV Hindi
Petrol prices continue to tumble for 11th straight day | PTI

नई दिल्ली: ईंधन के बढ़े दामों से परेशान देशवासियों को बीते कुछ दिनों में राहत ही मिली है। पेट्रोल की बात करें तो पिछले 11 दिनों से लगातार इसकी कीमत घट ही रही है जबकि डीजल के भाव में लगातार चौथे दिन कटौती दर्ज की गई। दिल्ली में पेट्रोल का भाव एक दिन पहले के मुकाबले रविवार को 40 पैसे घटकर 80.05 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं, डीजल का भाव 33 पैसे घटकर 74.05 रुपये प्रति लीटर हो गया।  आपको बता दें कि ईंधन की बढ़ती कीमतों ने सरकार के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच रखी हैं।

कोलकाता में पेट्रोल का दाम एक दिन पहले के मुकाबले 39 पैसे घटकर 81.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 33 पैसे घटकर 75.90 रुपये प्रति लीटर हो गया। मुंबई में भी पेट्रोल के दाम में 39 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई। देश की आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 85.54 रुपये लीटर हो गया। और डीजल का भाव 35 पैसे घटकर 77.61 रुपये लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 42 पैसे घटकर 83.18 रुपये लीटर हो गई और डीजल 35 पैसे की कमी के साथ 78.29 रुपये लीटर बिकने लगा।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आईसीई पर बेंट क्रूड का दाम इस महीने की शुरुआत में चार साल के ऊंचे स्तर पर चला गया था जिसके बाद दाम में करीब 10 डॉलर प्रति बैरल की कमी आई है। इस सप्ताह आईसीई पर बेंट क्रूड का दिसंबर सौदा पिछले सत्र के मुकाबले एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 77.68 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा