1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price Today 5 March 2020: फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए नए रेट

Petrol Diesel Price Today 5 March 2020: फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए नए रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 05, 2020 07:07 am IST,  Updated : Mar 05, 2020 07:13 am IST

एक दिन की स्थिरता के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार (Petrol Diesel Price 5 March 2020) को फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी कटौती की है।

Petrol Diesel prices, Today Petrol diesel rate - India TV Hindi
Petrol Diesel prices Today Petrol diesel rate on 5th March 2020

नई दिल्ली। एक दिन की स्थिरता के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार (Petrol Diesel Price 5 March 2020) को फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी कटौती की है। तेल विपणन कंपनियों ने आज यानि गुरुवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई में 15 पैसे, जबकि चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। वहीं डीजल की कीमत दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 9 पैसे जबकि चेन्नई में 10 पैसे प्रति लीटर घट गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 71.29 रुपए, 73.96 रुपए, 76.98 रुपए और 74.07 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 63.94 रुपए, 66.27 रुपए, 66.96 रुपए और 67.47 रुपए प्रति हो गया है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

दिल्ली के आसपास का ये है आज का भाव

वहीं दिल्ली के आसपास की बात करें तो नोएडा में पेट्रोल 73.37 रुपए और डीजल 64.38 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल 73.23 रुपए और डीजल 64.24 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में पेट्रोल 71.54 रुपए और डीजल 63.49 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। फरीदाबाद में पेट्रोल 71.73 रुपए और डीजल 63.68 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। 

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोज सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। एक क्लिक में यहां अपने शहर का रेट चेक करें।

एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा