1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. यूपी में पेट्रोल मध्य प्रदेश से 13 रुपये सस्ता, राजस्थान में 108 रुपये के पार पहुंची कीमतें

यूपी में पेट्रोल मध्य प्रदेश से 13 रुपये सस्ता, राजस्थान में 108 रुपये के पार पहुंची कीमतें

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 19, 2021 08:28 am IST,  Updated : Jun 19, 2021 08:28 am IST

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच राज्यों के बीच कीमतों में अंतर गहराता ही जा रहा है।

यूपी में पेट्रोल मध्य...- India TV Hindi
यूपी में पेट्रोल मध्य प्रदेश से 13 रुपये सस्ता, राजस्थान में 108 रुपये के पार पहुंची कीमतें 

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच राज्यों के बीच कीमतों में अंतर गहराता ही जा रहा है। पेट्रोल डीजल पर सबसे ज्यादा वैट वसूलने वाले राजस्थान और मध्य प्रदेश में दोनों ही ईंधनों के दाम 100 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। वहीं यूपी में अभी पेट्रोल इन दोनों राज्यों के मुकाबले सस्ता है। शनिवार को भले ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि न की हो, लेकिन इसके बावजूद पड़ौसी राज्यों में कीमतों का बड़ा अंतर लोगों को परेशान कर रहा है। 

देश में सर्वाधिक महंगे पेट्रोल की बात करें तो यह राजस्थान के श्रीगंगानगर में मिल रहा है। यहां पेट्रोल की कीमतें शुक्रवार को बढ़कर 108.07 रुपये हो गई थीं। वहीं डीजल भी यहां 100.82 रुपये पर है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश के अनूपपुर की बात करें तो यहां भी पेट्रोल 107.71 और डीजल 98.74 रुपये पर है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 94.14 और डीजल 88.10 रुपये प्रति लीटर पर है। ऐसे में गंगानगर के मुकाबले लखनऊ में पेट्रोल 14 रुपये और अनूपपुर के मुकाबले करीब 13.5 रुपये सस्ता है। बता दें कि मध्य प्रदेश की एक बड़ी सीमा यूपी से लगती है। वहीं राजस्थान का धौलपुर जिला उत्तर प्रदेश सीमा से सटा है। 

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

यहां है देश में सबसे महंगा पेट्रोल डीजल 

शहर का नाम  पेट्रोल रुपये/लीटर  डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर  108.07  100.82
रीवा  107.34  98.41
परभणी  105.38  95.89
इंदौर  105.2  96.44
भोपाल  105.13 96.35
जयपुर 103.57  96.69
मुंबई 103.08  95.14
दिल्ली  96.93   87.69
चेन्नई  98.14  92.31
लखनऊ  94.14  88.10

(स्रोत- IOC SMS)

चुनाव के चलते ठहरे थे दाम

बीते मार्च से देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा