1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आम आदमी को बड़ी राहत, पेट्रोल 1.42 रुपए और डीजल 2.01 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता

आम आदमी को बड़ी राहत, पेट्रोल 1.42 रुपए और डीजल 2.01 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jul 31, 2016 06:48 pm IST,  Updated : Aug 01, 2016 10:30 am IST

तेल कंपनियों ने बड़ी राहत दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 1.42 रुपए और डीजल की कीमतों में 2.01 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है।

Good News: आम आदमी को बड़ी राहत, पेट्रोल 1.42 रुपए और डीजल 2.01 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता- India TV Hindi
Good News: आम आदमी को बड़ी राहत, पेट्रोल 1.42 रुपए और डीजल 2.01 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रही आम जनता को तेल कंपनियों ने बड़ी राहत दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 1.42 रुपए और डीजल की कीमतों में 2.01 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। कटौती के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 61.09 रुपए हो गई है। वहीं एक लीटर डीजल के लिए लोगों को 52.27 रुपए चुकाने होंगे। घटी हुईं कीमतें आधी रात से लागू हो चुकी हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट को देखते हुए तेल कंपनियों ने यह फैसला लिया है।

No

एक महीने में तीसरी बार कटौती

इससे पहले 16 जुलाई को पेट्रोल की कीमत में 2.25 रुपए लीटर की कटौती की गई थी। उस दिन डीजल के दाम में 0.42 रुपए लीटर की कमी की गई थी। उससे पहले, एक जुलाई को पेट्रोल 89 पैसे और डीजल 49 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जुलाई में इन कटौतियों से पहले एक मई से चार बार ईंधन के दाम बढ़ाये गये थे। कुल मिलाकर चार बार में पेट्रोल के दाम 4.52 रुपए लीटर और डीजल 7.72 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।

No

तस्‍वीरों में देखिए क्रूड से जुड़े रोचक तथ्‍य

Facts of Crude oil

crude-fact-1    Facts of Crude oil

crude-fact-2    Facts of Crude oil

crude-fact-3 (1)  Facts of Crude oil

crude-fact-4 (1)    Facts of Crude oil

crude-fact-5    Facts of Crude oil

crude-fact-6    Facts of Crude oil

crude-fact-7 (1)IndiaTV Paisa

crude-fact-8 (1)    Facts of Crude oil

crude-fact-9    Facts of Crude oil

crude-fact-10    Facts of Crude oil

आईओसी ने एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत के मौजूदा स्तर और रुपया-डॉलर विनिमय दर को देखते हुए दोनों ईंधन के दाम में कटौती की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा