1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol हुआ सस्ता लेकिन डीजल के दाम स्थिर, यहां जानिए आपके शहर में क्या है आज का रेट

Petrol हुआ सस्ता लेकिन डीजल के दाम स्थिर, यहां जानिए आपके शहर में क्या है आज का रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 01, 2019 06:37 am IST,  Updated : Aug 01, 2019 06:39 am IST

तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल के दाम 6 पैसे प्रति लीटर घटाए हैं वहीं डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

Petrol, diesel price today- India TV Hindi
Petrol, diesel price today

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल के दाम 6 पैसे प्रति लीटर घटाए हैं वहीं डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में आज पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 72.80 रुपये, 75.44 रुपये, 78.42 रुपये और 75.60 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

वहीं चारों महानगरों में डीजल के दाम के दाम में स्थिरता बनी हुई है। चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66 रुपये, 68.19 रुपये और 69.17 रुपये और 69.71 रुपये प्रति लीटर हैं। उधर दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 72.15 रुपए व डीजल 65.13 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। गुरुग्राम में पेट्रोल 72.70 रुपए व डीजल 65.25 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

नोट- अपने शहर का भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं भाव

तेल की कीमतें हर रोज अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के हिसाब से बदलती हैं। भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) भाव की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल रेट और डीजल रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रोजाना तय किए जाते हैं क्योंकि अपने यहां तेल की कीमतों का निर्धारण के लिए डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग मेकेनिज्म 16 जून 2017 से लागू है। इससे पहले एडमिनिस्ट्रेटिव प्राइस मेकेनिज्म के तहत पेट्रोल और डीजल की कीमतों का निर्धारण होता था जिसमें महीने के हर पखवाड़े की शुरुआत में कीमतों का निर्धारण किया जाता था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा