1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price 6 December 2019: एक महीने बाद घटे पेट्रोल के दाम, चेक करें आज का रेट

Petrol Diesel Price 6 December 2019: एक महीने बाद घटे पेट्रोल के दाम, चेक करें आज का रेट

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 06, 2019 07:36 am IST,  Updated : Dec 06, 2019 10:26 am IST

दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 5 पैसे प्रति लीटर और 7 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है तो वहीं मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम 8 पैसे प्रति लीटर तक कम हुए हैं।

Petrol Diesel price on 6 December 2019- India TV Hindi
Petrol Diesel price on 6 December 2019

नई दिल्ली। ​पेट्रोल के दाम में एक महीने बाद उपभोक्तओं को शुक्रवार को मामूली राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियों ने पांच नवंबर 2019 के बाद पहली बार शुक्रवार (Petrol Diesel Price 6 December 2019) को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में पांच पैसे, कोलकाता में सात पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। वहीं, डीजल के दाम में लगातार सातवें दिन स्थिरता बने हुए हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 74.86 रुपए, 80.51 रुपए, 77.54 रुपए और 77.83 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं चारों महानगरों में डीजल के दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 65.78 रुपए, 69 रुपए, 68.19 रुपए और 69.53 रुपए प्रति लीटर हैं।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते दो दिनों की तेजी के बाद फिर नरमी का रुख बना हुआ था। इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के फरवरी अनुबंध में शुक्रवार को बीते सत्र से 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 63.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। 

एसएमएस से पता कर सकते हैं अपने शहर का रेट

आप एसएमएस के जरिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमत जान सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा, एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा