1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार 13वें दिन बढ़ोतरी, महाराष्ट्र के कई शहरों में पेट्रोल 91 रुपए के ऊपर

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में लगातार 13वें दिन बढ़ोतरी, महाराष्ट्र के कई शहरों में पेट्रोल 91 रुपए के ऊपर

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 18, 2018 08:46 am IST,  Updated : Sep 18, 2018 04:05 pm IST

मंगलवार को महाराष्ट्र के परभणि में पेट्रोल 91.32 रुपए और नांदेड़ में 91.11 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है

Petrol prices many cities in Maharastra surpasses Rs 91 per litre- India TV Hindi
Petrol prices many cities in Maharastra surpasses Rs 91 per litre

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातर आसमान छू रहे हैं। मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 13वें दिन बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में 10 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद देश के चारों महानगरों समेत पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम नई रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गए हैं।

4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल का दाम

मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 82.16 रुपए, कोलकाता में 84.01 रुपए, मुंबई में 89.54 रुपए और चेन्नई में 85.41 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है। डीजल की बात करें तो मंगलवार को दिल्ली में दाम 73.87 रुपए, कोलकाता में 75.72 रुपए, मुंबई में 78.42 रुपए और चेन्नई में 78.10 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

महाराष्ट्र में कई जगह 91 रुपए के ऊपर पेट्रोल

महाराष्ट्र के कुछ शहर तो ऐसे हैं जहां पेट्रोल का भाव 91 रुपए प्रति लीटर को पार कर गया है, मंगलवार को महाराष्ट्र के परभणि में पेट्रोल 91.32 रुपए और नांदेड़ में 91.11 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है। इसके अलावा नंदूरबार, रत्नागिरी, बीड़, औरंगाबाद, लातूर और जलगांव में दाम 90 रुपए प्रति लीटर के ऊपर चल रहे हैं।

इस वजह से महाराष्ट्र में ज्यादा हैं दाम

महाराष्ट्र में अन्य राज्यों की तुलना में ईंधन की कीमतें सबसे अधिक है क्योंकि यहां पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक यानी 39 प्रतिशत से कुछ अधिक वैट लगता है। इसमें पेट्रोल पर 9 रुपये और डीजल पर एक रुपये का अधिभार भी शामिल है। राज्य सरकार ने मुंबई, ठाणे और नवीं मुंबई में पेट्रोल पर 25 प्रतिशत वैट लगाया है जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में यह 26 प्रतिशत है। इसी तरह डीजल पर तीन शहरों में 21 प्रतिशत वैट और अन्य शहरों में 22 प्रतिशत वैट है। साथ ही एक रुपये प्रति लीटर का अधिभार भी लगता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा