1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 12वें दिन बढ़े, महाराष्ट्र के परभणि में पेट्रोल 91 रुपए के ऊपर

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 12वें दिन बढ़े, महाराष्ट्र के परभणि में पेट्रोल 91 रुपए के ऊपर

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 17, 2018 08:48 am IST,  Updated : Sep 17, 2018 09:16 am IST

सोमवार को महाराष्ट्र के परभणि में पेट्रोल का दाम 91.22 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया जो देशभर में अबतक का सबसे अधिक भाव है

Petrol prices surpasses Rs 91 per litre level in Maharastra- India TV Hindi
Petrol prices surpasses Rs 91 per litre level in Maharastra

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों का बेरोकटोक बढ़ना जारी है, सोमवार को लगातार 12वें दिन दाम में बढ़ोतरी हुई है। देश के कुछेक शहरों में तो पेट्रोल 90 रुपए प्रति लीटर के ऊपर बिक रहा है, सोमवार को महाराष्ट्र के परभणि में पेट्रोल का दाम 91.22 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया जो देशभर में अबतक का सबसे अधिक भाव है।

4 महानगरों की बात करें तो सोमवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। डीजल को देखें तो दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में इसके दाम 6 पैसे तथा मुंबई में 7 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। इंडियन ऑयल के मुताबिक इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल 82.06 रुपए, कोलकाता में 83.91 रुपए, चेन्नई में 89.44 रुपए और चेन्नई में 85.31 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल की बात करें तो सोमवार को दिल्ली में इसका दाम 73.78 रुपए, कोलकाता में 75.63 रुपए, मुंबई में 78.33 रुपए और चेन्नई में 78 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

सितंबर के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपए में आई भारी गिरावट की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। सितंबर के अभी 16 दिन ही बीते हैं और इस दौरान रुपए में 2-3 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है जिस वजह से सितंबर में अबतक दिल्ली में पेट्रोल 3.54 रुपए, कोलकाता मे 2.47 रुपए, मुंबई में 3.51 रुपए और चेन्नई में 3.56 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा