1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रघुराम राजन ने कहा RBI गवर्नर हमेशा होना चाहिए कठोर, नरम गवर्नर के सम्‍मान खोने का रहता है डर

रघुराम राजन ने कहा RBI गवर्नर हमेशा होना चाहिए कठोर, नरम गवर्नर के सम्‍मान खोने का रहता है डर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 09, 2017 12:22 pm IST,  Updated : Sep 09, 2017 12:22 pm IST

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि यदि केंद्रीय बैंक का प्रमुख नरम है तो अपनी टीम के सदस्यों के बीच उसके सम्मान खोने का खतरा होता है।

रघुराम राजन ने कहा RBI गवर्नर हमेशा होना चाहिए कठोर, नरम गवर्नर के सम्‍मान खोने का रहता है डर- India TV Hindi
रघुराम राजन ने कहा RBI गवर्नर हमेशा होना चाहिए कठोर, नरम गवर्नर के सम्‍मान खोने का रहता है डर

नई दिल्‍ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि यदि केंद्रीय बैंक का प्रमुख नरम है तो अपनी टीम के सदस्यों के बीच उसके सम्मान खोने का खतरा होता है। उन्होंने न्यायपालिका की दृष्टि से भी गवर्नर के कार्यकाल की रक्षा किए जाने की भी वकालत की।

राजन ने अपनी पुस्तक आई डू व्हाट आई डू के लोकार्पण के दौरान कहा कि यकीनन केंद्रीय बैंक के प्रमुख के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कार्यकाल आवश्यक है। उन्होंने कहा यदि आप कोमल और अनुसेवी हैं तो आप अपने स्टाफ सदस्यों से सम्मान खो देते है। आप एक संस्थान में कितनी दूर तक जा सकते है, जहां लोग आपकी पीठ पीछे से बात करते है, कि आप बहुत अनुसेवी हैं। इसलिए लोग कार्यालय में बहुत जल्द खुद को मजबूत करते है।

उन्होंने कहा कि आरबीआई और सरकार के बीच हमेशा तनाव बना रहता है। उन्होंने स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए दोनों – कार्यकाल (गवर्नर का) और स्थान (आरबीआई का) की रक्षा करने का आह्वान किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा