1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत कर व्यवस्था में आगे और सुधार के लिए प्रतिबद्ध: पीएम मोदी

भारत कर व्यवस्था में आगे और सुधार के लिए प्रतिबद्ध: पीएम मोदी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 03, 2019 06:06 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 06:06 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि सरकार के पूर्व में कॉरपोरेट कर दरों में कटौती के फैसले के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार देश की कर व्यवस्था में आगे और सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

Prime Minister Narendra Modi gestures while addressing the crowd during the 'Sawasdee PM Modi’ event- India TV Hindi
Prime Minister Narendra Modi gestures while addressing the crowd during the 'Sawasdee PM Modi’ event in Bangkok on Saturday Image Source : PTI

बैंकाक/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि सरकार के पूर्व में कॉरपोरेट कर दरों में कटौती के फैसले के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार देश की कर व्यवस्था में आगे और सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। आदित्य बिड़ला समूह के स्वर्ण जयंती समारोह में मोदी ने कहा, "हम इसमें आगे और सुधार करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।"

मोदी ने कहा, "हम लोग अब फेसलेस टैक्स असेसमेंट शुरू कर रहे हैं, जिससे परेशानी की कोई गुंजाइश नहीं रहे।" मोदी ने कहा, "हमारे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) ने देश के आर्थिक एकीकरण के सपने को पूरा किया है। हम इसे और लोगों के अनुकूल बनाने की दिशा में काम करना चाहते हैं। मैंने अभी जो कुछ भी कहा उसका अभिप्राय है कि भारत दुनिया के सबसे आकर्षक अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।"

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोदी ने कहा, "व्यापार करने में आसानी बढ़ रही है, और जीवन भी आसान हो रहा है। एफडीआई बढ़ रही है। हमारा वन क्षेत्र बढ़ रहा है। पेटेंट व ट्रेडमार्क की संख्या बढ़ रही है। उत्पादकता व क्षमता बढ़ रही है। बुनियादी ढांचे के निर्माण की गति तेज हो रही है।" कर व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि देश में कर व कर दरों की संख्या में कमी हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा