1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम मुद्दों पर नीति आयोग की बैठक कल, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्यक्षता

कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम मुद्दों पर नीति आयोग की बैठक कल, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्यक्षता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 19, 2021 08:43 am IST,  Updated : Feb 19, 2021 08:43 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को होने वाली नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

PM Modi- India TV Hindi
PM Modi Image Source : PTI

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को होने वाली नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कृषि, बुनियादी ढांचा, विनिर्माण और मानव संसाधन विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। नीति आयोग का शीर्ष निकाय परिषद में सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उप-राज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हैं। 

बयान के अनुसार संचालन परिषद की छठी बैठक में पहली बार पहली बार लद्दाख को प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा जम्मू कश्मीर की भी केंद्र शासित प्रदेश के रूप में भागीदारी होगी। इस बार, प्रशासकों की अध्यक्षता वाले अन्य केंद्रशासित प्रदेशों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नीति आयोग के चेयरमैन हैं। परषिद की बैठक के एजेंडे में कृषि, बुनियादी ढांचा, विनिर्माण, मानव संसाधन विकास, जमीनी स्तर पर सेवाओं की आपूर्ति और स्वास्थ्य व पोषण पर विचार विमर्श शामिल हैं। 

बैठक में संचालन परिषद के पदेन सदस्य, केन्द्रीय मंत्री, उपाध्यक्ष, सदस्य और नीति आयोग के सीईओ व भारत सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। संचालन परिषद की बैठक नियमित तौर पर होती है और इसकी पहली बैठक आठ फरवरी, 2015 को हुई थी। हालांकि कोविड-19 महामारी के कारण परिषद की पिछले साल बैठक नहीं हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा