1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दो दिन बाद पीएम मोदी भारत को देंगे एक बड़ा तोहफा, सभी घरों में बिजली पहुंचाने के लिए करेंगे योजना की घोषणा

दो दिन बाद पीएम मोदी भारत को देंगे एक बड़ा तोहफा, सभी घरों में बिजली पहुंचाने के लिए करेंगे योजना की घोषणा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 23, 2017 02:39 pm IST,  Updated : Sep 23, 2017 02:39 pm IST

बिजली मंत्री आरके सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सभी घरों में सातों दिन 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए 25 सितंबर को एक बड़ी योजना की घोषणा करेंगे।

दो दिन बाद पीएम मोदी भारत को देंगे एक बड़ा तोहफा, सभी घरों में बिजली पहुंचाने के लिए करेंगे योजना की घोषणा- India TV Hindi
दो दिन बाद पीएम मोदी भारत को देंगे एक बड़ा तोहफा, सभी घरों में बिजली पहुंचाने के लिए करेंगे योजना की घोषणा

नई दिल्ली। बिजली मंत्री आरके सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी घरों में सातों दिन 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए 25 सितंबर को एक बड़ी योजना की घोषणा करेंगे। 25 सितंबर आरएसएस विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी है।

द इंडिया पावर कॉनक्‍लेव में बोलते हुए सिंह ने कहा कि एक और चुनौती आ रही है, प्रधानमंत्री सभी को सातों दिन 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए 25 सितंबर को बड़ी योजना की घोषणा करेंगे। हालांकि सिंह ने योजना के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने राज्यों से विद्युतीकरण परियोजनाओं को तैयार करने को कहा है। इस पर चर्चा की जाएगी और योजना के तहत कोष जारी करने को लेकर मंजूरी दी जाएगी। सरकारी सूत्रों के अनुसार योजना का नाम सौभाग्य होगा और ट्रांसफार्मर, मीटर और तार जैसे उपकरण पर सब्सिडी दी जाएगी।

इस हफ्ते कैबिनेट मीटिंग में इस योजना पर भी चर्चा की गई थी। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने इस योजना के बारे में कहा था कि, जब हम इस पर कोई निर्णय ले लेंगे उसके बाद इसके बारे में विस्‍तार से बताया जाएगा। सरकार देश में सभी गांवों को बिजलीयुक्‍त बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और उसका लक्ष्‍य 2019 तक 24 घंटे सातों दिन बिजली उपलब्‍ध कराने का लक्ष्‍य है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा