1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. UBER से कीजिए 30 प्रतिशत सस्ता सफर, इस बैंक ने पेश किया ऑफर

UBER से कीजिए 30 प्रतिशत सस्ता सफर, इस बैंक ने पेश किया ऑफर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2021 07:56 pm IST,  Updated : Mar 17, 2021 07:56 pm IST

अब आपके पास अपने परिवहन खर्च को घटाने का शानदार मौका है। आप अपनी टैक्सी राइड पर 30 प्रतिशत तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।

UBER से कीजिए 30 प्रतिशत...- India TV Hindi
UBER से कीजिए 30 प्रतिशत सस्ता सफर, इस बैंक ने पेश किया ऑफर  Image Source : AP

​देश के प्रमुख महानगरों सहित छोटे शहरों में भी अब लोग एप आधारित टैक्सी सर्विस का खूब इस्तेमाल कर रह हैं। लोग अपने रोजाना के परिवहन के लिए भी इन टैक्सी सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। अब आपके पास अपने परिवहन खर्च को घटाने का शानदार मौका है। आप अपनी टैक्सी राइड पर 30 प्रतिशत तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। 

दरअसल उबर पर यह डिस्काउंट ऑफर पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों को मिल रहा है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को एक कोड का प्रयोग कर छूट पाने का मौका दिया जा रहा है। पीएनबी ने इस ऑफर को ट्विटर पर पोस्ट भी किया है। इसके तहत ग्राहकों को डिस्काउंट के बारे में बताया गया है। पीएनबी ने ट्वीट में बताया है कि यदि आप पीएनबी या फिर इसमें मर्ज हो चुके ओरिएंटल बैंक या यूनाइटेड बैंक के खाता धारक है और आपके पास रुपे कार्ड है तो आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। 

इसके तहत आपको किसी भी 2 टैक्सी राइड पर 30 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। छूट की अधिकतम राशि 50 रुपये है। यानि आप दो टैक्सी राइड पर अधिकतम 100 रुपये की बचत कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोड रुपेऑनउबर कोड का प्रयोग करना होगा। यह ऑफर 31 मार्च तक उपलब्ध है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा