1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वित्त मंत्रालय ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कॉरपोरेशन बैंक, आंध्र बैंक के विलय को मंजूरी दी

वित्त मंत्रालय ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कॉरपोरेशन बैंक, आंध्र बैंक के विलय को मंजूरी दी

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Nov 24, 2019 11:44 am IST,  Updated : Nov 24, 2019 11:44 am IST

वित्त मंत्रालय ने कॉरपोरेशन बैंक और आंध्र बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में प्रस्तावित विलय को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

Union Bank of India। File Photo- India TV Hindi
Union Bank of India। File Photo

नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने कॉरपोरेशन बैंक और आंध्र बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में प्रस्तावित विलय को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। कॉरपोरेशन बैंक ने शनिवार को बीएसई को इसकी जानकारी दी।

बैंक ने कहा कि वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कॉरपोरेशन बैंक और आंध्र बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय किए जाने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। कॉरपोरेशन बैंक के निदेशक मंडल ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय के प्रस्ताव को 16 सितंबर को हुई बैठक में मंजूरी दी थी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को अन्य सरकारी बैंकों के साथ विलय के लिए सरकार की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गयी थी। दोनों बैंकों ने इसकी जानकारी दी थी।

पंजाब नेशनल बैंक ने बीएसई को बताया, बैंक को वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाओं के विभाग से 13 नवंबर की तिथि का पत्र मिला । इसमें बताया गया कि उसके साथ ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स तथा यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के विलय को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गयी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा