1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पुर्वांकरा ने अभिषेक कपूर को नियुक्‍त किया COO, आवासीय कारोबार की संभालेंगे जिम्‍मेदारी

पुर्वांकरा ने अभिषेक कपूर को नियुक्‍त किया COO, आवासीय कारोबार की संभालेंगे जिम्‍मेदारी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 19, 2019 02:08 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 02:08 pm IST

पुर्वांकरा के एमडी आशीष पुर्वांकरा ने कहा कि वर्तमान में हम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं और विख्यात शीर्ष नेतृत्व हमारे आवासीय पोर्टफोलियो को और मजबूत करने और पुर्वांकरा ग्रुप के लिए विकास की अगली लहर की योजना बनाने में मदद करेगा।

Puravankara appoints Abhishek Kapoor as COO for residential business- India TV Hindi
Puravankara appoints Abhishek Kapoor as COO for residential business Image Source : PURAVANKARA APPOINTS ABHI

नई दिल्‍ली। रीयल्‍टी कंपनी पुर्वांकरा ने गुरुवार को कहा कि उसने अपने आवासीय कारोबार के लिए अभिषेक कपूर को नया मुख्‍य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्‍त किया है।

बेंगलुरु की इस कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि कपूर के पास 22 साल का अनुभव है, जिसमें पिछले 8 साल का वक्‍त उन्‍होंने रेमंड रीयल एस्‍टेट, रेडियस डेवलपर्स और की-स्‍टोर/रुस्‍तमजी ग्रुप जैसी कंपनियों के साथ बिताया है।

पिछले साल नवंबर में कंपनी ने विशाल मीरचंदानी को अपने कमर्शियल एवं रिटेल कारोबार का मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्‍त किया था। कंपनी ने कहा कि चालू वित्‍त वर्ष के दौरान मजबूत लॉन्‍च पाइपलाइन के साथ पिछले 12 महीनों में कंपनी ने अपने शीर्ष नेतृत्‍व को मजबूत करने पर ध्‍यान दिया है।

पुर्वांकरा के एमडी आशीष पुर्वांकरा ने कहा कि वर्तमान में हम विकास के रास्‍ते पर आगे बढ़ रहे हैं और विख्‍यात शीर्ष नेतृत्‍व हमारे आवासीय पोर्टफोलियो को और मजबूत करने और पुर्वांकरा ग्रुप के लिए विकास की अगली लहर की योजना बनाने में मदद करेगा।

पुर्वांकरा के पास 4 करोड़ वर्ग फुट की परियोजनाएं हैं, जो पूरी और डिलीवर्ड हो चुकी हैं और लगभग 2 करोड़ वर्ग फुट की परियोजनाएं अभी निर्माणाधीन हैं। वर्तमान में कंपनी के पास कुल 7 करोड़ वर्ग फुट जमीन संपत्ति है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा