1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रेलवे के फ्लेक्सी-फेयर परेशान यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 40 गाड़ियों के टिकट पर हट सकता है ये नियम

रेलवे के फ्लेक्सी-फेयर परेशान यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 40 गाड़ियों के टिकट पर हट सकता है ये नियम

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 14, 2018 10:48 am IST,  Updated : Sep 14, 2018 11:45 am IST

राजधानी, शताब्दी या दुरंतो गाड़ियों से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है

Railway can remove flexi fares system in 40 trains sources says- India TV Hindi
Railway can remove flexi fares system in 40 trains sources says

नई दिल्ली। राजधानी, शताब्दी या दुरंतो गाड़ियों से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय रेल 40 गाड़ियों से फ्लेक्सी-फेयर पॉलिसी के नियम को हटा सकता है। इस नियम की वजह से कई बार रेल का टिकट हवाई टिकट से भी महंगा हो जाता है जिस वजह से रेलवे की सितंबर 2016 में लॉन्च हुई इस डायनामिक प्राइसिंग पॉलिसी का काफी विरोध होता रहा है।

इतना ही नहीं, सूत्रों की जानकारी के मुताबिक जिन 102 गाड़ियों में अभी यह पॉलिसी बनी रहेगी उनमें गाड़ी छूटने से कुछ समय पहले की जाने वाली बुकिंग में रेलवे 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट भी दे सकता है।

रेलवे ने सितंबर 2016 में फ्लेक्सी फेयर पॉलिसी को लागू किया था, इस नियम को 44 राजधानी, 46 शताब्दी और 52 दुरंतो गाड़ियों में लागू किया गया था। लेकिन इस नियम की वजह से कई बार रेलगाड़ी का टिकट हवाई जहाज के टिकट से भी महंगा हो जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा