1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रेलवे काउंटर पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड से टिकट बुक कराने पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, एक जून से शुरू होगी सर्विस

रेलवे काउंटर पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड से टिकट बुक कराने पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, एक जून से शुरू होगी सर्विस

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 27, 2016 09:43 am IST,  Updated : May 27, 2016 11:52 am IST

रेलवे ने क्रेडिट और डेबिट कार्ड से टिकट बुक करने वालों को बड़ी राहत दी है। अब आप बिना एक्स्ट्रा चार्ज दिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड से टिकट बुक करा सकेंगे।

रेलवे काउंटर पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड से टिकट बुक कराने पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज- India TV Hindi
रेलवे काउंटर पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड से टिकट बुक कराने पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

नई दिल्ली। रेलवे ने क्रेडिट और डेबिट कार्ड से टिकट बुक करने वालों को बड़ी राहत दी है। अब आप रेलवे काउंटर पर बिना एक्स्ट्रा चार्ज दिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड से टिकट बुक करा सकेंगे। रेलवे का नया नियम 1 जून से लागू होगा। फिलहाल कार्ड से भुगतान पर 30 रुपए तक चार्ज देना पड़ता है। रेलवे ने यह कदम डेबिट और क्रेडिट कार्ड से टिकट खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए उठाया है। वहीं भारत को कैशलेस इकोनॉमी बनाने में मददगार साबित होगा। गौरतलब है कि अभी सिर्फ ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले ही कार्ड का इस्‍तेमाल करते हैं। काउंटर्स पर ज्‍यादातर लोग कैश पेमेंट करते हैं।

टिकट काउंटर्स पर लगानी होंगी मशीनें

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इस सर्विस को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में कार्ड पेमेंट वाली मशीनें लगानी होंगी। फिलहाल टिकट काउंटर्स पर इनकी संख्‍या काफी कम है। वहीं उनका मानना है कि ट्रांजेक्शन चार्ज हटाने से रेलवे को नुकसान तो होगा लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से इसका फायदा भी होगा। पहला कैश गिनने का झंझट खत्‍म होगा, दूसरा टिकट बुक करने में भी तेजी आएगी। नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुकी हैं और पिछले दो वर्षों के दौरान रेलवे में कई अहम बदलाव किए हैं।

तस्‍वीरों में देखिए देश की पहली मिनी बुलेट ट्रेन

Talgo high speed train

1 (47)IndiaTV Paisa

4 (36)IndiaTV Paisa

5 (32)IndiaTV Paisa

6 (22)IndiaTV Paisa

2 (40)IndiaTV Paisa

3 (38)IndiaTV Paisa

7 (12)IndiaTV Paisa

8 (11)IndiaTV Paisa

9 (6)IndiaTV Paisa

10 (7)IndiaTV Paisa

डायल करें 139 टिकट हो जाएगा कैंसिल

अब आप अपने, कन्फर्म, वेटिंग और आरएसी ट्रेन टिकट 139 पर डायल करके कैंसिल करा सकते हैं। इससे पहले तक केवल वे ही लोग अपने टिकट 139 सेवा का इस्तेमाल करके कैंसिल करा सकते थे जिनके टिकट कन्फर्म होते थे। अब आरएसी और वेटिंग लिस्ट वाले टिकटों को कैंसिल कराने में भी इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आरएसी और वेटिंग लिस्ट वाले टिकटों के लिए 139 सेवा की शुरुआत करने के बाद कहा कि टिकट बुक कराना जहां समस्या की बात होती थी, वहीं उन टिकटों को कैंसिल कराना और पैसा वापस पाना और भी मुश्किल होता था। इसलिए अब टिकट कैंसिल करने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा