1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. राजस्‍थान सरकार 6 लाख कर्मचारियों को देगी दिवाली का बोनस, प्रत्‍येक कर्मचारी को मिलेंगे 6,774 रुपए

राजस्‍थान सरकार 6 लाख कर्मचारियों को देगी दिवाली का बोनस, प्रत्‍येक कर्मचारी को मिलेंगे 6,774 रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 18, 2019 03:33 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 03:33 pm IST

यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी देय होगा।

Rajasthan government will give bonus of rs 6774 to 6 lakh employees- India TV Hindi
Rajasthan government will give bonus of rs 6774 to 6 lakh employees Image Source : RAJASTHAN GOVERNMENT

जयपुर। राजस्‍थान सरकार ने राज्य के लगभग 6 लाख कर्मचारियों को दिवाली के अवसर पर तदर्थ बोनस देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी मंजूरी दे दी है। सरकारी बयान के अनुसार राज्य सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब छह लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।

बोनस का यह लाभ राज्य सेवा के अधिकारियों (राजपत्रित) को छोड़कर पे-मैट्रिक्स लेवल-12 और इससे नीचे के स्तर का वेतन ले रहे राज्य कर्मचारियों को मिलेगा। वर्ष 2018-19 के लिए अधिकतम तदर्थ बोनस 6,774 रुपए मिलेगा।

बयान के अनुसार यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी देय होगा। इससे राज्य सरकार के खजाने पर 406 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा