1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश के किसानों का भविष्य उज्जवल, 2022 तक आय होगी दोगुनी: गृहमंत्री राजनाथ सिंह

देश के किसानों का भविष्य उज्जवल, 2022 तक आय होगी दोगुनी: गृहमंत्री राजनाथ सिंह

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Mar 18, 2017 03:48 pm IST,  Updated : Mar 18, 2017 03:48 pm IST

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को देश के किसानों को आश्वस्त किया कि साल 2022 तक उनकी आय दोगुनी हो जायेगी।

देश के किसानों का भविष्य उज्जवल, 2022 तक आय होगी दोगुनी: गृहमंत्री राजनाथ सिंह- India TV Hindi
देश के किसानों का भविष्य उज्जवल, 2022 तक आय होगी दोगुनी: गृहमंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को देश के किसानों को आश्वस्त किया कि साल 2022 तक उनकी आय दोगुनी हो जायेगी। उन्होंने कृषि क्षेत्र में विकास की व्यापक संभावनायें बताते हुये उसे 21वीं सदी का उभरता हुआ क्षेत्र बताया। राजनाथ सिंह ने इन आशंकाओं को दरकिनार किया कि खेती-किसानी का भविष्य अंधकारमय है। इसके विपरीत उन्होंने कहा कि किसानों का भविष्य काफी उज्जवल है।

2022 तक आय होगी दोगुनी

  • गृहमंत्री यहां हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, हमारे प्रधानमंत्री ने किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने की अपनी योजना पहले ही बता दी है और हम उनकी इस योजना को वास्तविकता में बदलेंगे।
  • सिंह ने इन आशंकाओं को दूर किया कि भारतीय किसानों का कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा, मैं और मुझ जैसे कई लोगों का यह मानना है कि कृषि क्षेत्र में वृद्धि की संभावना न तो समाप्त हुई है और न ही यहां किसानों का भविष्य अंधकारमय है।

चुनौतियों का भी किया जिक्र 

  • गृहमंत्री ने किसानों के समक्ष आने वाली चुनौतियों का भी जिक्र किया।
  • उन्होंने कहा कि किसानों के समक्ष खेती की उंची लागत और कृषि उपज को उचित दाम पर बेचने जैसी कई समस्यायें हैं।

खेतीबाड़ी ही एकमात्र उभरता हुआ क्षेत्र

  • गृहमंत्री ने अपनी बात को और मजबूती देते हुये कहा कि दुनियाभर में कई लोग यह मानने लगे हैं कि 21वीं सदी में खेतीबाड़ी ही एकमात्र उभरता हुआ क्षेत्र है। इसमें उत्पादन बढ़ाने के लिये जो प्रौद्योगिकी अपनाई जा रही है उसका काफी योगदान है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा