1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिजर्व बैंक ने दिया बैंकों को निर्देश, एटीएम को अपग्रेड कर बनाया जाए उन्‍हें अधिक सुरक्षित

रिजर्व बैंक ने दिया बैंकों को निर्देश, एटीएम को अपग्रेड कर बनाया जाए उन्‍हें अधिक सुरक्षित

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 21, 2018 07:54 pm IST,  Updated : Jun 21, 2018 07:54 pm IST

बैंकों द्वारा एटीएम के सुरक्षा मुद्दों पर धीमी प्रगति को गंभीरता से लेते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सभी बैंकों से अपने-अपने एटीएम का तय समय सीमा में उन्नयन करने को कहा है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि यदि बैंक एटीएम को तय समय में अधिक सुरक्षित नहीं बनाते हैं तो उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

ATM- India TV Hindi
ATM Image Source : ATM

नई दिल्‍ली। बैंकों द्वारा एटीएम के सुरक्षा मुद्दों पर धीमी प्रगति को गंभीरता से लेते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सभी बैंकों से अपने-अपने एटीएम का तय समय सीमा में उन्नयन करने को कहा है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि यदि बैंक एटीएम को तय समय में अधिक सुरक्षित नहीं बनाते हैं तो उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

तय समय सीमा के अनुसार बैंकों को एटीएम में विभिन्न प्रकार के सुरक्षा फीचर अगस्त तक लगाने होंगे। साथ ही सभी एटीएम को अगले साल जून तक चरणबद्ध तरीके से परिचालन की तयशुदा प्रणाली के अनुरूप संयोजित करना होगा।

फरवरी, 2018 के अंत तक देशभर में करीब 2.06 लाख एटीएम थे। अप्रैल, 2017 में केंद्रीय बैंक ने बैंकों को गोपनीय सर्कुलर के जरिये विंडोज एक्सपी और अन्य ऐसी परिचालन प्रणालियों पर आधारित एटीएम के प्रति आगाह किया था, जिन्हें तय प्रणाली से विधिवत समर्थन नहीं मिला है। बैंकों को तत्काल प्रभाव से उचित नियंत्रण भी लागू करने को कहा गया था।

केंद्रीय बैंक ने बैंक प्रमुखों तथा एटीएम ऑपरेटरों को जारी सर्कुलर में कहा है कि इन मुद्दों को सुलझाने में बैंकों की ओर से धीमी प्रगति को गंभीरता से लिया गया है। हाल के समय में एटीएम धोखाधड़ी के कई मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा