1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ट्विटर पर RBI के ‘फालोअर्स’ की संख्या 10 लाख के पार, दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों में सबसे आगे

ट्विटर पर RBI के ‘फालोअर्स’ की संख्या 10 लाख के पार, दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों में सबसे आगे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 22, 2020 04:39 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 04:39 pm IST

चालू वित्त वर्ष में भी 2.5 लाख फालोअर्स रिजर्व बैंक के ट्विटर हैंडल से जुड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ फेडरल रिजर्व के ट्विटर पर फालोअर्स की संख्या सिर्फ 6.67 लाख है। वहीं यूरोपीय केंद्रीय बैंक के फालोअर्स की संख्या 5.91 लाख है।

रिजर्व बैंक के...- India TV Hindi
रिजर्व बैंक के फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख के पार Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ट्विटर पर ‘फालोअर्स’ की संख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा केंद्रीय बैंक बन गया है। बैंक के फॉलोअर्स की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। रिजर्व बैंक यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला केंद्रीय बैंक बन गया है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर 10 लाख फालोअर्स के साथ रिजर्व बैंक ने अमेरिका के फेडरल रिजर्व तथा यूरोपीय केंद्रीय बैंक (यूसीबी) को भी पीछे छोड़ दिया है। रिजर्व बैंक के ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध सूचना के अनुसार उसके फालोअर्स की संख्या 27 सितंबर, 2020 को 9.66 लाख थी, जो अब 10 लाख हो गई है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘रिजर्व बैंक के ट्विटर खाते पर आज फालोअर्स की संख्या 10 लाख हो गई है। इसके लिए रिजर्व बैंक में मेरे सभी सहयोगियों को बधाई।’’

दुनिया के सबसे शक्तिशाली केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ट्विटर पर फालोअर्स की संख्या सिर्फ 6.67 लाख है। वहीं यूरोपीय केंद्रीय बैंक के फालोअर्स की संख्या 5.91 लाख है। अमेरिका का केंद्रीय बैंक मार्च, 2009 में ट्विटर से जुड़ा था। वहीं ईसीबी अक्टूबर, 2009 से ट्विटर से जुड़ा है। 85 साल पुराने रिजर्व बैंक का ट्विटर खाता जनवरी, 2012 में शुरू हुआ था। गवर्नर दास का अलग ट्विटर हैंडल है, जिसपर फालोअर्स की संख्या 1.35 लाख है। मार्च, 2019 में ट्विटर पर रिजर्व बैंक के फालोअर्स की संख्या 3,42,000 थी, जो मार्च, 2020 में दोगुना से अधिक होकर 7,50,000 हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान लगाए गए सात सप्ताह के लॉकडाउन में रिजर्व बैंक के ट्विटर पर फालोअर्स की संख्या में 1.5 लाख से अधिक की वृद्धि हुई है। चालू वित्त वर्ष में 2.5 लाख फालोअर्स रिजर्व बैंक के ट्विटर हैंडल से जुड़े हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा