1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिजर्व बैंक जुलाई में अमेरिकी डॉलर का शुद्ध खरीदार रहा; 7.205 अरब डॉलर की शुद्ध खरीद की

रिजर्व बैंक जुलाई में अमेरिकी डॉलर का शुद्ध खरीदार रहा; 7.205 अरब डॉलर की शुद्ध खरीद की

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 16, 2021 08:44 pm IST,  Updated : Sep 16, 2021 08:44 pm IST

समीक्षाधीन महीने में, केंद्रीय बैंक ने 16.16 अरब डॉलर की खरीदारी की, जबकि हाजिर बाजार में 8.955 अरब डॉलर की बिक्री की। गुरुवार को जारी सितंबर 2021 के मासिक रिजर्वबैंक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

रिजर्व बैंक जुलाई में अमेरिकी डॉलर का शुद्ध खरीदार रहा; 7.205 अरब डॉलर की शुद्ध खरीद की- India TV Hindi
रिजर्व बैंक जुलाई में अमेरिकी डॉलर का शुद्ध खरीदार रहा; 7.205 अरब डॉलर की शुद्ध खरीद की Image Source : RBI

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जुलाई 2021 में डॉलर का शुद्ध खरीदार बना रहा। इस दौरान उसने हाजिर बाजार से 7.205 अरब डॉलर की शुद्ध खरीद की। रिजर्वबैंक के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। समीक्षाधीन महीने में, केंद्रीय बैंक ने 16.16 अरब डॉलर की खरीदारी की, जबकि हाजिर बाजार में 8.955 अरब डॉलर की बिक्री की। गुरुवार को जारी सितंबर 2021 के मासिक रिजर्वबैंक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। 

जून 2021 में, रिजर्वबैंक ने शुद्ध रूप से 18.633 अरब डॉलर की खरीदारी की। माह के दौरान बैंक ने 21.923 अरब डॉलर की खरीदारी की और 3.29 अरब डॉलर की बिकवाली। पिछले साल जुलाई में केंद्रीय बैंक ने 15.973 अरब डॉलर की शुद्ध खरीदारी की थी। वित्तवर्ष 2020-21 के दौरान, रिजर्वबैंक ने हाजिर बाजार से 68.315 अरब डॉलर की शुद्ध खरीदारी की थी। आंकड़ों से पता चलता है कि इसने वित्तवर्ष 2020-21 के दौरान हाजिर बाजार से 162.479 अरब डॉलर की खरीदारी की और 94.164 अरब डॉलर की बिक्री की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा