1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. तरलता बनाए रखने के लिए RBI बाजार में करेगा 12,000 करोड़ रुपए का निवेश, 11 अक्‍टूबर को खरीदेगा सरकारी बांड

तरलता बनाए रखने के लिए RBI बाजार में करेगा 12,000 करोड़ रुपए का निवेश, 11 अक्‍टूबर को खरीदेगा सरकारी बांड

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 09, 2018 11:55 pm IST,  Updated : Oct 09, 2018 11:55 pm IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह 11 अक्‍टूबर को सरकारी बांड खरीदने के जरिये सिस्‍टम में 12,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा।

RBI- India TV Hindi
RBI Image Source : RBI

नई दिल्‍ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह 11 अक्‍टूबर को सरकारी बांड खरीदने के जरिये सिस्‍टम में 12,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। केंद्रीय बैंक ने त्‍योहारी सीजन में धन की मांग को पूरा करने के लिए इस कदम की घोषणा की है। आरबीआई ने अपने एक बयान में कहा है कि सरकार 2020 से 2030 के दौरान परिपक्‍व होने वाले बांड को खरीदेगी।

सिस्‍टम में तरलता बनाए रखने के लिए ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) के एक हिस्‍से के रूप में सरकारी बांड खरीदे जाते हैं। बयान में कहा गया है कि तरलता स्थिति के निरीक्षण के आधार पर आरबीआई ने ओपन मार्केट ऑपरेशन के तहत सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद का निर्णय लिया है।

खरीद नीलामी का परिणाम उसी दिन जारी किया जाएगा और सफल प्रतिभागियों को भुगतान 12 अक्‍टूबर को किया जाएगा। ओपन मार्केट ऑपरेशन के हिस्‍से के रूप में आरबीआई 2020 में परिपक्‍व होने वाले बांड (ब्‍याज दर 8.27 प्रतिशत), 2022 (8.15 प्रतिशत), 2024 (7.35 प्रतिशत), 2026 (8.15 प्रतिशत) और 2030 (7.61 प्रतिशत) को खरीदेगा। ओपन मार्केट ऑपरेशन एक ऐसा टूल है जिसका उपयोग सिस्‍टम में पैसा डालने या निकालने के लिए किया जा सकता है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा