1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस कैपिटल ने संपत्तियां बेच जुटाये 4,000 करोड़ रुपए, गैर-वित्‍तीय कारोबार से निकलेगी बाहर

रिलायंस कैपिटल ने संपत्तियां बेच जुटाये 4,000 करोड़ रुपए, गैर-वित्‍तीय कारोबार से निकलेगी बाहर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 01, 2018 06:01 pm IST,  Updated : Nov 01, 2018 06:01 pm IST

अनिल अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस कैपिटल ने लंबी अवधि के लिए 4,000 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

reliance capital- India TV Hindi
reliance capital Image Source : RELIANCE CAPITAL

नई दिल्ली। अनिल अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस कैपिटल ने लंबी अवधि के लिए 4,000 करोड़ रुपए जुटाए हैं। निवेश बैंकिंग से जुड़े सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि समूह की दो कंपनियों रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस की परिसंपत्ति वर्ग के प्रतिभूतिकरण के जरिये ये धन जुटाया गया है।

संपर्क किए जाने पर रिलायंस कैपिटल के प्रवक्ता ने इस घटनाक्रम पर किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र के साथ-साथ निजी क्षेत्र के कुछ बैंकों ने इन परिसंपत्तियों को खरीदा है। उनके मुताबिक कंपनियों की परिसंपत्तियों को खरीदने वालों में भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंक शामिल हैं। 

रिलायंस कैपिटल ने पिछले महीने कहा था कि कर्ज में कमी लाने के लिए उसका लक्ष्य अगले 12-18 महीने में गैर-वित्तीय कारोबारों से पूरी तरह बाहर निकलना है। 

रिलायंस कैपिटल संपत्ति प्रबंधन, बीमा, वाणिज्यिक और होम फाइनेंस और इक्विटी और कमोडिटी ब्रोकिंग में कारोबार करती है। चालू वित्‍त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान रिलायंस कैपिटल को 272 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था, इससे पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को घाटा हुआ था।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा